Ballia-उभांव पुलिस ने 14 साल पुराने मामले के वारंटी को गिरफ्तार किया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) और धारा 82 सीआरपीसी के तहत वांछित एक वारंटी अभियुक्त को दिन शुक्रवार को 17 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में उभांव पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक सुमित कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे. इसी दौरान न्यायालय जुडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय, बलिया से जारी एनबीडब्ल्यू एवं धारा 82 सीआरपीसी के वारंट के अनुपालन में विनय उर्फ विनोद पुत्र रामकिशुन निवासी ककरासो, थाना उभांव के घर दबिश दी। जहां से उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु.नं. 866/12, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Act) के तहत थाना उभांव में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार एवं कांस्टेबल अनिल सिंह शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel