Ballia-सुभासपा के प्रदेश महासचिव अभिषेक मिश्र पर जानलेवा हमला! सात नामजद और अन्य पर आरोप

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात तहसील के सामने सुभासपा के प्रदेश महासचिव अभिषेक मिश्र ‘मिंटू’ पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद और कुछ अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, बलवा समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

पीड़ित अभिषेक मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे वह तहसील के सामने स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि उसी दौरान पूर्व नियोजित साजिश के तहत शशांक मिश्र, दीपक मिश्र, अशोक मिश्र, अरुण मिश्र, पदुम देव मिश्र, ज्ञानेन्द्र मिश्र निवासी बांसडीह तथा सत्यजीत पाण्डेय निवासी टैया टोला, खरौनी अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे।

तहरीर के अनुसार, सभी आरोपितों ने अभिषेक मिश्र को दुकान के भीतर से घसीट लिया और उनके सिर व सीने पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। आरोप है कि इसी दौरान हमलावर दुकान के कैश काउंटर से 11 हजार बाईस रुपये भी निकाल ले गए।

घटना के दौरान मची चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद पवन मिश्र और राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह अभिषेक मिश्र की जान बचाई। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसे देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों से उनका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.