Ballia-भीषण गर्मी और उमस के बीच रात में बिजली की अघोषित कटौती से हजारों ग्रामीण परेशान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

दुबहर,बलिया. दुबहर विद्युत उपकेंद्र से संचालित अगरौली फीडर के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं ने रात में बिजली की घंटों तक अघोषित कटौती का आरोप लगाया है. भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं होने से पंखे आदि नहीं चल रहे हैं जिस कारण ग्रामीणों का हाल बेहाल है।

इस फीडर से जुड़े बीस से अधिक गांवों की आबादी प्रभावित है. उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके साथ भेदभाव का व्यवहार किया जा रहा है। इसी उपकेंद्र से संचालित सहसपाली और दुबहर जैसे अन्य फीडरों पर बिजली आपूर्ति सुचारू है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

बिजली न होने से घरों में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को शहर जाना पड़ रहा है। खराब मौसम और बिजली कटौती के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।

बरसात के मौसम में गांवों में जंगली घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिनमें विषैले जंतुओं का बसेरा है। रात में अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों को जहरीले कीड़ों के काटने का खतरा बना रहता है। इससे ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं।

उपभोक्ताओं ने प्रशासन से अगरौली फीडर पर बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस संबंध में एसडीओ राकेश कृष्ण कुमार ने बताया कि ओवरलोड के कारण इस फीडर की बिजली काटी जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस फीडर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.