Ballia-दो मैजिक वाहन में ले जाए जा रहे 8 गोवंश समेत तीन गो तस्कर गिरफ्तार, तीन रामपुरी चाकू भी बरामद

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. गोवंश की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन गो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से आठ गोवंश, दो मैजिक वाहन और तीन रामपुरी चाकू बरामद किए हैं।

थाना उभांव प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक अपनी टीम के साथ चौकिया मोड़ पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध मैजिक वाहन (UP60AT2107 और UP60BT3523) में गोवंश लादकर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तेलमा जमालुद्दीनपुर लिंक रोड हल्दीरामपुर के पास वाहनों को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ होने से वाहन फंस गए और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से आठ गोवंश और तीन रामपुरी चाकू बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी नरही थाना नगरा, कन्हैया यादव पुत्र काशीनाथ यादव निवासी नरही थाना नगरा तथा दीपक कुमार वर्मा पुत्र प्रेमशंकर निवासी बाछापार थाना पकड़ी, जनपद बलिया के रूप में हुई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना उभांव में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. इनके पास से 8 गोवंश,3 रामपुरी चाकू, 2 मैजिक वाहन बरामद हुए. इस कार्रवाई में थाना उभांव प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक समेत उपनिरीक्षक अरविंद कुमार एवं पुलिस टीम के जवान शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel