Ballia-समाजसेवी राजेश सिंह दयाल ने भीषण गर्मी के बीच बंटवाए ठंडे पानी वाले जूट के थैले

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता,बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. दयाल फाउंडेशन के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश सिंह दयाल इस भीषण गर्मी में राहगीरों को पीने का ठंडा पानी उपलब्ध करा कर राहत पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं.

राजेश सिंह दयाल के दयाल फाउंडेशन ने बेल्थरा रोड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों के बीच शीतल जल से भरा छागल (जूट का थैला) वितरित किया। मुख्य रूप से बेल्थरा रोड के चैकियां मोड़, रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर भीषण धूप के बीच ही यह वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

राजेश सिंह दयाल ने कहा कि शीतल जल वितरण का उद्देश्य तभी पूर्ण माना जाएगा जब समाज के हर एक जरूरतमंद व्यक्ति, हमारे रिक्शा चालक, मजदूर सहित हर गरीब तक यह शीतल जल से भरा छागल पहुंचें। उन्होंने कहा कि लगातार हम निःशुल्क मेडिकल कैंप के आयोजन के माध्यम से जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाते चले आ रहे हैं, वर्तमान मौसम में भीषण गर्मी के बीच इस समय शीतल जल का वितरण भी बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम सावित होगा।

भावुक होते हुए दयाल ने कहा कि वर्ष 2014 में उन्होंने एक हादसे में अपने पुत्र को खो दिया था, सारे संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद वो अपने पुत्र को नहीं बचा सके, यही कारण है कि उनके लिए जरूरतमंदों की स्वास्थ्य सेवा सबंधी मदद करने का निर्णय एक भावनात्मक कार्य के रुप में लिया है। इस समय पूरे इलाके में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं इस भीषण गर्मी के बीच लोगों को शीतल जल उपलब्ध करा रहे हैं.

कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम चैकियां मोड़ स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। छागल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राहुल सिंह, रविशंकर सिंह पिक्कू, दयानंद राजभर, जसुराम राजभर, शेख एजाजुद्दीन इत्यादि की अहम भूमिका रही।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.