
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की ग्राम निवासी महेश कुमार ओझा ने बैरिया थाने के दो उप निरीक्षकों समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। अदालत के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज होने की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
मामले की शुरूआत करीब आठ माह पहले हुई थी. तिवारी के मिल्की निवासी महेश कुमार ओझा का उनके ही गांव के ही गुड्डू शाह और मनोज शाह के साथ भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आईजीआरएस के तहत इसकी शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई के लिए मौके पर जांच के लिए उप निरीक्षक गए थे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आरोप है कि पुलिस ने विपरीत रिपोर्ट लगा दिया था जिसकी शिकायत लेकर पिछले साल 3/11/2025 को महेश कुमार ओझा थाने गए और आपत्ति करने लगे। आरोप है कि वहां मौजूद उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, दीवान जय किसुन पाल, रिपुंजय, आरक्षी धर्मेंद्र ने उनके साथ गाली गलौज किया, अपमानित किया और फिर दोबारा इस तरह की शिकायत नहीं करने की चेतावनी दी।
इस संदर्भ में महेश कुमार ओझा द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन देकर शिकायत किया गया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद महेश कुमार ओझा ने इस संबंध में न्यायालय में वाद दाखिल किया जहां सीजेएम बलिया के आदेश पर धारा 352 और 351(3) बीएनएस के तहत शनिवार को बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि वादी द्वारा न्यायालय में प्रतिवेदन दिया गया था। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। विवेचना में अगर तथ्य सही पाया गया तो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी। अगर तथ्य गलत पाया गया तो वादी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

