Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर, बलिया
सिकंदरपुर,बलिया. सरयू नदी के विकराल रूप का कहर बांसडीह के बाद सिकंदरपुर क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी, निपनिया और बिजलीपुर गांवों में नदी की तेज धारा से भयावह कटान जारी है, जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि तेजी से नदी में समाहित हो रही है। कटान से प्रभावित ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों के साथ स्टीमर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कटान पीड़ित ग्रामीण भी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि उनके प्रयास से पिछले वर्ष 11 करोड़ रुपये की लागत से बोल्डर पिचिंग एवं ठोकर निर्माण का कार्य स्वीकृत कराया गया था, जिसके कारण उस क्षेत्र में कटान पर काफी हद तक रोक लगी। लेकिन अब निपनिया, पुरुषोत्तम पट्टी और बिजलीपुर में नई जगहों पर उपजाऊ भूमि का कटान शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने फरवरी माह में 12 करोड़ 12 लाख रुपये की परियोजना शासन को भेजी थी, लेकिन अब तक उस पर धन आवंटित नहीं किया गया है।
विधायक ने शासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कटान रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में धरना देंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर यह आंदोलन क्रमिक अनशन में परिवर्तित किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।
निरीक्षण के दौरान डॉ. मदन राय, रामजी यादव, भीष्म यादव, कृष्ण कुमार यादव, खुर्शीद आलम, चंद्रमा यादव सहित बाढ़ विभाग के जेई एवं एई तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


