बलिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण, 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बलिया. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने  “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में कदम्ब का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष 6 लाख 16 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम सभी विकास खंडों, तहसीलों तथा ग्राम पंचायतों में संचालित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। जिलाधिकारी ने लोगों से भी अपील की कि वे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा तथा उपस्थित पत्रकारों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वन विहार जीराबस्ती में भी पौधारोपण कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत वन विहार, जीराबस्ती में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, प्रभागीय निदेशक पृथ्वीराज सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने नाम से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि जनपद में लगभग छ: लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु, छाया और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बेहद लाभदायक हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले को 6 लाख 16 हजार पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसे जनसहभागिता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे प्रत्येक वर्ष अपनी एक पेड़ मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि तहसील, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है – “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं, जीवन बचाएं और भविष्य संवारें।” कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

 

——————

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.