
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र में कीर्तुपुर खरौनी बंधे पर दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश अचानक भड़क उठी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया. इससे मौके पर चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया। इस हिंसक टकराव के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने की भी चर्चा है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया।
बवाल के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। वहां प्रथम पक्ष के पप्पू यादव व अजय यादव ने विपक्षी चंद्रशेखर यादव और विरोधी यादव पर घात लगाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
हालांकि पुलिस जांच में जो हकीकत निकलकर सामने आई है, वह बेहद हैरान करने वाली है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के मुताबिक, दोनों गुट भले ही एक-दूसरे पर संगीन आरोप मढ़ रहे हैं, लेकिन असल कहानी कुछ और ही है। पुलिस जांच में यह उजागर हुआ कि ये सभी लोग पहले एक ही महफिल में बैठकर साथ में खान-पान और मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान पुराने गिले-शिकवों को लेकर इनके बीच ठन गई और बात इतनी बढ़ी कि लाठियां चटकने लगीं। अब खुद को पाक-साफ बताने के लिए दोनों तरफ से अलग-अलग मनगढ़ंत दलीलें देकर पुलिस को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया मामले का संज्ञान लेते हुए एक पक्ष पप्पू यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष द्वारा भी तहरीर देने पर उसका भी मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। घायलों को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया है और तफ्तीश के आधार पर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

