
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दोकटी,बलिया. दोकटी पुलिस ने एक पिकअप वाहन से तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा जब्त किया है। बरामद शराब विभिन्न ब्राण्डों की करीब 3105 लीटर है जिसकी अनुमानित कीमती लगभग 22 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस को देख चालक, पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
दोकटी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने इस बारें में बताया कि मंगलवार की चेकिंग के दौरान रात लगभग 10.30 बजे पुलिस टीम को जय प्रकाश नगर बंधे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सफेद रंग की पिकअप आते हुए दिखाई दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
अज्ञात चालक अचानक पुलिस वालों को देखकर मठ धजु गिरि की मठिया लक्ष्मण छपरा मार्ग के दक्षिण तरफ एक पीपल के पेड़ के पास पिकअप को खड़ी करके अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। उसने पिकअप को पीले रंग त्रिपाल से ढक भी दिया. संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा उपरोक्त पिकप को चेक करते हुए उस पर बंधे हुए पीले रंग के त्रिपाल को हटाकर देखा गया तो उसमे शराब की पेटिया लदी थीं।
आरक्षी चालक रामबाबू गोस्वामी से पिकअप वाहन को चलवाकर थाना स्थानीय पर लाया गया। पिकअप की तलाशी में अवैध अंग्रजी शराब की कुल 300 पेटी में 3105 लीटर बरामदगी हुई जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रूपया है । आशंका जताई जा रही है कि इस अवैध शराब को तस्करी के जरिए बिहार ले जाने की कोशिश थी.
वाहन पिकप रजिस्ट्रेशन नं0 UP60CT4708 को एमवी एक्ट में कार्यवाही करते हुए सीज किया गया व वाहन स्वामी प्रदीप कुमार वर्मा पुत्र हीरालाल वर्मा निवासी 157 बहादुर पुर कारी अभय पुर उर्फ बहादुर पुर कारी बलिया व पिकअप चालक अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

