
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रेवती,बलिया. शुक्रवार की सुबह रेवती-सहतवार स्टेशन के बीच गायघाट गांव के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आने से सहतवार थाना क्षेत्र के दुधैला गांव निवासी 18 वर्षीय हिमांशु वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सहतवार थाना की डायल 112 पुलिस के कांस्टेबल राघवेन्द्र चौधरी द्वारा घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे तत्काल जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
हिमांशु वर्मा दुधैला गांव से गायघाट आ रहा था। गायघाट गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रेवती से रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया गया। रेवती पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवा गया है।
मृतक युवक दो भाई हैं। पिता जय प्रकाश वर्मा ई- रिक्शा चलाकर परिवार की परवरिश करते हैं। जवान लड़के की असमय मौत से घटना वह काफी व्यथित हैं। मृतक की माता रिंकू देवी व छोटे भाई प्रियांशु का रोते रोते बुरा हाल है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

