Ballia-प्रेमी से शादी नहीं हो पा रही थी तो युवती ने दे दी थी जान, शव घाघरा में फेंकने के आरोपी परिजन गिरफ्तार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. घाघरा नदी में मिले युवती के शव मामले में उभांव पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शव फेंकने और सबूत छिपाने के आरोपी युवती के परिजन ही हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और रस्सी भी बरामद कर ली है।

उल्लेखनीय है कि 16 मई 2026 को थाना उभांव पुलिस को सूचना मिली थी कि करीमगंज घाट के पास घाघरा नदी में अज्ञात युवती का शव फेंका गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत फांसी लगाने से होना पाया गया। बाद में शव की पहचान निशा पुत्री विशेश्वर निवासी नवादा थाना भीमपुरा, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस विवेचना में सामने आया कि निशा एक युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। बताया जा रहा है कि वह पहले भी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। वहीं उसके पिता विशेश्वर, चाचा परशुराम और श्रीपति प्रसाद उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। इसी बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद होता था और निशा को प्रताड़ित किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 16 मई की सुबह निशा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मुकदमे और पुलिस कार्रवाई के डर से पिता विशेश्वर पुत्र मिर्जा, चाचा परशुराम पुत्र मिर्जा, श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा निवासीगण नवादा थाना भीमपुरा तथा बोलेरो चालक इंदल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद निवासी फरहा लौकी बरवन रत्तीपट्टी ने शव को बोलेरो वाहन संख्या यूपी 54 क्यू 8676 में रखकर करीमगंज घाट के पास घाघरा नदी में फेंक दिया, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।

इस मामले में थाना उभांव पर मुकदमा अपराध संख्या 100/2026 धारा 108 एवं 238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।इसी क्रम में 20 मई 2026 को उभांव थाना पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह मय फोर्स क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में नामजद अभियुक्त 1- विशेश्वर पुत्र मिर्जा, 2- परशुराम पुत्र मिर्जा, 3- श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा निवासी नवादा थाना भीमपुरा तथा 4- इंदल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद निवासी फरहा लौकी को बोलेरो वाहन संख्या यूपी 54 क्यू 8676 सहित भीमपुरा-मालीपुर मार्ग से सुबह करीब 8:55 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से आत्महत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की। वहीं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवी प्रसाद मिश्रा, आरक्षी कृष्णा प्रजापति एवं आरक्षी दीपक कुमार शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.