Ballia-जनगणना 2027 को लेकर तेजी, गणना प्रक्रिया को लेकर डीएम ने दिए व्यापक निर्देश

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने तेजी से काम शुरू कर दिया है. बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें जनगणना की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सबसे पहले अपनी स्व गणना करें और इसके बाद अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को सभी शिक्षकों की स्व-गणना कराने के निर्देश दिए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

स्वास्थ्य विभाग को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को निर्देशित किया गया कि विभाग के सभी कर्मचारियों, एनएएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और संबंधित कर्मियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी ग्राम प्रधानों के माध्यम से स्व-गणना कराने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीडीओ द्वारा बैठक आयोजित कर अधिकतम लोगों को इसमें शामिल करने के निर्देश दिए गए।

जिला कृषि अधिकारी को किसान यूनियनों के माध्यम से किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। समाज कल्याण अधिकारी को प्रत्येक ब्लॉक में पेंशनरों से स्व-गणना कराने तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को विधवा पेंशन समेत अन्य लाभार्थियों को इसमें शामिल करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि गैस एजेंसियां, पेट्रोल पंप, कोटेदार और अन्य संस्थान भी अपने-अपने स्तर पर स्व-गणना अभियान को बढ़ावा दें। आम नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी आसानी से स्व-गणना कर सकते हैं।

जनजागरूकता के लिए स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को जानकारी देने, ई-रिक्शा, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि जनगणना 2027 को सफल बनाया जा सके। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.