
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव में एक महिला से मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को जमीन के झगड़े की सूचना पर डायल 112 पुलिस गांव में पहुंची थी। इसी दौरान बांसडीह थाने के सिपाही सुजीत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला को लात-घूंसों से पीट दिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पीड़िता पूजा पटेल ने 15 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मौजा खरौनी में चल रहे भूमि विवाद के दौरान वह अपने चाचा राजेंद्र पटेल को बचाने गई थी। इसी दौरान पुलिस ने उनके चाचा को हिरासत में ले लिया और जब उसने विरोध किया तो सिपाही ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिलाओं ने पुलिस के साथ अभद्रता की थी और इस दौरान हाथापाई हुई थी.

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वह गर्भवती है और उसने मेडिकल परीक्षण की मांग की, लेकिन पुलिस ने उसकी बात अनसुनी कर दी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पूरे प्रकरण की जांच सीओ बैरिया फहीम कुरैशी को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

