
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के कार्यालय में संविधान के जनक, समानता और सामाजिक न्याय के प्रणेता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को शिक्षित होने का संदेश दिया। उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की सबसे बड़ी कुंजी है। एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज को सही दिशा दे सकता है और देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा सकता है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने जाति-पाति और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाज और देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा माना और इनके खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश की संवैधानिक संस्थाओं में हस्तक्षेप बढ़ रहा है, जिससे लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सच्चिदानंद तिवारी, सत्यप्रकाश उपाध्याय, संतोष चौबे, ऊषा सिंह, अखिलेश कन्नौजिया, राजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र चौधरी, राकेश कुमार, संतोष गोयल, रुपेश चौबे, छट्ठू राम, गिरीश कांत गांधी, विवेक ओझा, राशिद कमाल, विजेन्द्र पाण्डेय (मुखिया), अंजनी राम, अबूल फैज, शेषनाथ राम, खजांची राय, पारसनाथ वर्मा, धनजी पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह गामा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परशुराम द्वारा किया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

