
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. कार व बाइक की टक्कर के बाद जमकर बवाल हो गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गुदरी बाजार की है जहां बुधवार को कार व बाइक की टक्कर के बाद कार सवार लोगों ने बाइक सवार की पिटाई कर दी. इसके बाद मामला बिगड़ा तो कार सवारों ने भागने की कोशिश में भीड़ पर ही कार चढ़ा दी जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
दरअसल बाइक सवार ने मारपीट की घटना के बाद अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद कार सवार वहां से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन बाइक सवार युवक के साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कार का शीशा टूट गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
भीड़ को उग्र होता देख कार सवार अपनी जान बचाने के प्रयास में कार को भीड़ की ओर बढ़ाते हुए वहां से निकलने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग चोटिल हो गए।
घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

