Ballia- जाति प्रमाण पत्र को लेकर गोंड समाज का धरना चौथे दिन भी जारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. गोंड जनजाति के जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

सोमवार को धरने को समर्थन देने के लिए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह उर्फ झुन्नू भी धरने पर बैठ गए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

धरनारत लोगों का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद गोंड समाज के पात्र लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। बार-बार ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद उन्हें निरस्त किया जा रहा है, जिससे छात्र-युवा छात्रवृत्ति और सरकारी नौकरियों के अवसरों से वंचित हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

धरने में राजा गोंड, टिंकू गोंड, बिट्टू गोंड, गौतम गोंड, प्रिंस गोंड, पंकज गोंड, रूपेश गोंड, निहाल गोंड, विशाल गोंड, चंद्रमा गोंड, राजेंद्र गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE