

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
बलिया. योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रदेश में 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद बलिया के गंगा बहुद्देशीय सभागार में 24 मार्च 2026 एवं 25 मार्च 2026 को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।
मेले में वर्धमान टेक्सटाइल्स (हिमाचल प्रदेश) एवं रमाया हेल्थ केयर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कुल 123 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया, जिसमें से 52 अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यालय के कर्मचारी अखलाक अहमद एवं मुकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे और मेले के सफल आयोजन में सहयोग दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिससे उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का मंच मिला। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

