

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत के मामले में मंगलवार को परिजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिले। परिजनों ने अस्पताल को 48 घंटे के भीतर सील करने की मांग की. ऐसा न होने पर बड़े आंदोलन का भी अल्टीमेटम दिया।
मृतका के चाचा संजय राय, अविनाश सिंह नंदन, मनीष तिवारी, विपुल राय, अभिषेक राय, अभिनव सिंह व रंजीत राय ने सीएमओ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में अस्पताल सील नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी सुप्रिया राय उर्फ अनीषा की रविवार को पथरी ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के सामने धरना देकर हंगामा किया था। मामले को लेकर परिजन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

