बलिया कांग्रेस 14 मार्च से मुहिम में जुटेगी, घर-घर जाकर बताई जाएंगी पार्टी की नीतियां

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिला कांग्रेस कमेटी बलिया की एक बैठक पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल का स्वागत भी हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए उमाशंकर पाठक ने कहा कि यह समय पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण हैं क्योंकि चुनावी वर्ष के निकट है. इसीलिए इस समय कों चुनौती के रूप में स्वीकार करना हैं। पाठक ने कहा कि चौदह मार्च से चौदह अप्रैल तक कोई भी कार्यकर्ता घर पर नहीं बैठेगा। हर कार्यकर्ता अपने गांव में हर घर जाकर नेता राहुल गांधी की नीतियों को बताने का काम करेगा.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इसके साथ ही टीम बनाकर जनपद के प्रत्येक मुख्य बाजारों में पदयात्रा कर, नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बताया जायेगा।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे युवा बेरोजगारो की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज जहां प्रधानमंत्री युवाओं को रोजगार के नाम पर पकौड़े तलने का सुझाव देते हैं ऐसे अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

बैठक में प्रमुख रूप से दिग्विजय सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, राजेन्द्र चौधरी, अनुपमा सिंह, सुशील श्रीवास्तव,हीरा राम,पारस वर्मा, सिद्ध नाथ तिवारी,महा प्रसाद चौबे, अबूल फैज, मणिनाथ तिवारी विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया,सागर सिंह राहुल, अनुभव तिवारी गोलू, खजांची राय, अखिलेश कन्नोजिया, आनंद पाण्डेय, मैनेजर राम, वीर बहादुर सिंह,अरुण कुमार भारती,लालू राम मिर्धा, गिरीश कांत गांधी,रमा शंकर यादव, शशिकांत मिश्रा, अंजनी राम,शेष नाथ,वंश बहादुर,अमर नाथ, राजेन्द्र सिंह गामा, आशुतोष चौबे, अवधेश ठाकुर, राजेन्द्र प्रसाद, मैनेजर राम, प्रेम चन्द्र चौहान, बब्लू शर्मा,लड्डू त्यागी, प्रताप जायसवाल,महान उपाध्याय, संग्राम तिवारी, लल्लन प्रसाद, विद्यापति तिवारी, अमित उपाध्याय, सुरेश कुमार राय, राम जी मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव,राज कुमार पटेल, विनोद कुमार सिंह,अभय कुमार यस मिश्रा बंटी अजनी चौबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.