

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. कोतवाली क्षेत्र के पिण्डहरा गांव की एक विवाहिता ने शिकायत की है कि उसके ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया. होली के त्योहार के मौके पर पीड़िता अपनी सात माह की मासूम संतान को गोद में लेकर न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है। आरोपित पति अब दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत ओर उसके पति समेत सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता रोशनी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 17 अप्रैल 2023 को मुन्नीलाल राजभर के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
शादी के कुछ समय बाद से ही पति मुन्नीलाल, सास लगनी देवी, ससुर राजपाल और भसुर मोतीलाल, श्याम सुंदर व राजाराम उसे छोटी छोटी बातों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है कि बीते 17 फरवरी को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बुरी तरह पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। रोशनी का एक सात माह का पुत्र सूरज है। जिसे लेकर वह इस परिस्थिति में असुरक्षित महसूस कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह दूसरी शादी करने जा रहा है और यदि वह दोबारा घर लौटी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

