

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बांसडीह,बलिया. जिले के शिक्षामित्रों ने अप्रैल माह से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की प्रदेश सरकार की घोषणा पर मैरीटार गांव स्थित भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास पहुंचकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। विधायक ने भी शिक्षामित्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विधायक केतकी सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार सभी नागरिकों के प्रति संवेदनशील है और उनके हित में कार्य कर रही है। कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्र सम्मानपूर्वक जीवन जी सकेंगे। जिस लगन और मेहनत से शिक्षामित्र अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, उससे आशा है कि वे आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे तथा सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग देंगे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की भी घोषणा की गई है। विधायक ने आश्वस्त किया कि शिक्षामित्रों से जुड़े जो भी मुद्दे होंगे, उन्हें वह मुख्यमंत्री के संज्ञान में लगातार लाती रहेंगी।
इस दौरान शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, अखिलेश पांडेय, निर्भय नारायण राय, राकेश पांडेय, सतेन्द्र मौर्य, हरेराम यादव, अखिलेश वर्मा, भृगुनाथ शर्मा, अजय सिंह, लालजी वर्मा, मंजूर हुसैन, धर्मनाथ सिंह, रमेश पांडेय, सुधीर शुक्ला, नीरज सिंह, सुग्रीव साहनी, शाकिर अंसारी, वीरेंद्र सिंह, सूर्यभान, अवधेश, बृजेश राव, शशिभूषण यादव, शिवकुमार राम, प्रयागराज सिंह, जयप्रकाश पांडेय, फतेह बहादुर यादव, मनोज यादव, अरविंद यादव, मुकेश राय आदि थे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

