

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिये
सहतवार,बलिया. अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई पुरानी रंजिश के चलते हुए हमले में एक युवक की मौत के बाद की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, थाना सहतवार क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था. घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मृतक की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.एसपी ओमवीर सिंह ने हत्यारों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित किया. मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर उप-निरीक्षक दिलीप कुमार राय और नितेश कुमार गुप्ता की टीम ने शिवमन्दिर पोखरा के पास घेराबंदी की.
यहाँ से पुलिस ने मुकदमे से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों बृजेश कुमार (26 वर्ष): पुत्र शिवजी राम, निवासी वार्ड नं. 02, कस्बा सहतवार और मुन्ना कुमार पासवान उर्फ लाला पासवान (30 वर्ष): पुत्र गोपाल प्रसाद, निवासी ग्राम बघांव, सहतवार को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ बीएनए धारा 105, गैर-इरादतन हत्या, धारा 110/115(2), जानलेवा हमले से संबंधित है. वही धारा 352/351(3), आपराधिक बल और धमकी भी शामिल है. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

