

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडे,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कस्बे के शाहपुर गांव में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में बालू और सीमेंट से लदी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार तीन किशोरों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
शाहपुर निवासी तीन किशोर आकाश पुत्र संजय, छोटू पुत्र सुरेंद्र और कृष्णा पुत्र धूपन रविवार दोपहर अपनी साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बालू और सीमेंट से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना के तुरंत बाद सूचना पाकर पहूंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने छोटू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं दो अन्य घायलों आकाश और कृष्णा का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के स्वजन उनके इलाज में व्यस्त हैं। तहरीर मिलने पर प्रकरण में आवश्यक विधिक कारवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

