

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. होली पर्व तथा रमजान माह के दौरान पड़ने वाले त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार अपराह्न उभांव थाना परिसर में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम शरद चौधरी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम शरद चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि इस समय होली का पर्व और रमजान का पवित्र महीना साथ-साथ चल रहा है, ऐसे में सभी समुदायों को संयम और आपसी सद्भाव के साथ अपने-अपने पर्व मनाने चाहिए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति किसी पर जबरन रंग न डाले। यदि अनजाने में या प्रेमवश किसी पर रंग पड़ जाए तो उसे नजरअंदाज कर आपसी भाईचारे को बनाए रखना चाहिए। सभी लोग मिलजुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी विवाद से बचें। यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
खंड विकास अधिकारी सीयर फैसल आलम ने कहा कि यदि स्थानीय लोग अपने-अपने क्षेत्र में सजग रहकर जिम्मेदारी निभाएं तो बड़े से बड़ा विवाद भी टाला जा सकता है और त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उन्हें अवगत कराया जाए, ताकि उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके। उन्होंने ग्राम प्रधानों और सामाजिक लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए सभी को होली और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
बैठक में होली के मद्देनजर नगर सहित पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का मुद्दा भी उठाया गया। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे, जबकि उनकी ओर से एक कर्मचारी मौजूद रहा। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने कहा कि होली या होलिका दहन के दौरान यदि किसी प्रकार के विवाद की आशंका हो तो तत्काल उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी और त्योहार के दौरान पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेगी।
बैठक में विद्युत विभाग के एसडीओ अनिल कुमार, अशोक मधुर,दुर्गा प्रसाद,मधुलाला, सभासद सदाम, प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना गुप्ता समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

