Ballia-अवैध संबंधों को लेकर हुई थी हत्या, रसड़ा पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. रसड़ा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्या के एक मामले का रविवार को खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल क्षेत्र में एक शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान पंकज गुप्ता पुत्र जगन्नाथ गुप्ता निवासी लाहीडीह थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि अवैध संबंध को लेकर आरोपियों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता मनीष सिंह निवासी चिलकहर, थाना गड़वार, बलिया, विजय पाल सिंह निवासी सिकहुला, थाना सरायमीर, आजमगढ़ तथा अंजनी सिंह निवासिनी सिकहुला, थाना सरायमीर, आजमगढ़ बताया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, दो खाली तेजाब की बोतलें तथा घटना में प्रयुक्त यूनिकॉर्न होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई।

ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

गौरतलब है कि 10 फरवरी 2026 को थाना रसड़ा क्षेत्र के चिलकहर-नत्थोपुर लोहटा मार्ग के पास कुश ग्राम लोहटा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की पहचान व घटना के खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक का एक युवती से अवैध संबंध था। मृतक के पास कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो होने के कारण वह उस युवती पर दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर उसने अपने विजय पाल सिंह, अंजनी सिंह, मनीष सिंह और अपने पति को जानकारी दी थी।

पांच फरवरी 2026 को चिलकहर में शादी समारोह के दौरान पांचों ने मिलकर पंकज गुप्ता की हत्या की साजिश रची और सात फरवरी को मृतक को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसके बैग व कपड़ों को जला दिया तथा मोबाइल फोन को दूर फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया। विवेचना में उस युवती और उसके पति का नाम भी प्रकाश में आया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास

आरोपी विजय पाल सिंह के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे थाना सरायमीर, आजमगढ़ में दर्ज हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.