Ballia-महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. सहतवार थाना क्षेत्र के हसनपुर बिशौली निवासी 26 वर्षीय नेहा गोंड की शनिवार सुबह जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे पेट में तेज दर्द होने पर नेहा गोंड को जिला महिला अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल सका और उनकी मौत हो गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

नेहा के परिजन डब्लू गोंड ने कहा कि इलाज में देरी के कारण महिला की जान गई। उनका यह भी आरोप है कि घटना के बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने बिना उचित कार्रवाई के शव को वाहन में रखवाकर घर भिजवा दिया।

वहीं, प्रभारी सीएमएस डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि मामले में परिजनों को पोस्टमार्टम की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर घर चले गए।

घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले की जानकारी संज्ञान में है और आवश्यक तथ्यों की जांच की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.