

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. होली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रुपए 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम शनिवार को आफिसर्स क्लब में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के 15 लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। उन्होंने बताया कि बलिया जिले में कुल 2,26,449 उज्ज्वला लाभार्थी हैं, जिनके खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से सब्सिडी की धनराशि स्थानांतरित की गई है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में दो ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने आम जनमानस को अपना परिवार माना और आज सरकार उसी भावना से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि मुफ्त राशन योजना से जरूरतमंदों को खाद्यान्न मिल रहा है। वहीं आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उन्हें जमीन-जायदाद या आभूषण गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी गरीब परिवार की खुशियों में आर्थिक अभाव बाधा न बने। त्योहारों के अवसर पर भी निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने सभी नागरिकों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

