

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
उमेश गुप्ता, बिल्थरारोड
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती रत्नागिरी एक्सप्रेस से उतरने के प्रयास में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:55 बजे रत्नागिरी एक्सप्रेस बिल्थरा रोड स्टेशन से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि महिला को यहीं उतरना था, जबकि इस ट्रेन का यहां निर्धारित ठहराव नहीं है।
ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही महिला ने जल्दबाजी में उतरने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्टेशन कर्मी मौके पर पहुंच गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घायल महिला को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर भेजा गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के सिर, हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल महिला की पहचान उभांव थाना क्षेत्र के मोलानापुर गांव निवासी नीलम देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने मायके मऊ से वापस घर लौट रही थीं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि जिन ट्रेनों का किसी स्टेशन पर ठहराव नहीं होता, उनसे चलती हालत में उतरने या चढ़ने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी और लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए यात्री निर्धारित नियमों का पालन करें।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

