

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
गड़वार, बलिया. गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत फेफना–गड़वार मार्ग पर चांदपुर चट्टी के समीप मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सवार सड़क पर दूर–दूर जा गिरे।
हादसे की सूचना राहगीरों ने गड़वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उन्हें मर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार राय (35 वर्ष) पुत्र रामसिंगार राय और अनंत राय (50 वर्ष) पुत्र अवधेश राय, दोनों निवासी ग्राम पंदह, थाना सिकंदरपुर, जनपद बलिया के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से चितबड़ागांव की ओर से अपने गांव पंदह लौट रहे थे। जैसे ही वे चांदपुर चट्टी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार भी कुछ दूरी पर टूटी अवस्था में पड़ी मिली।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

