Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर
  • Ballia-महाराजा सुहेलदेव जयंती पर भव्य आयोजन, मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी रहे मौजूद, कंबल वितरण हुआ
  • Front Page
  • सिकंदरपुर

Ballia-महाराजा सुहेलदेव जयंती पर भव्य आयोजन, मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी रहे मौजूद, कंबल वितरण हुआ

विधानसभा सिकंदरपुर अंतर्गत ग्रामसभा सिवानकला में महान योद्धा महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
General Desk 7 February, 2026 1 minute read
Rasra Maharaja Suheldev Jayanti

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया

सिकन्दरपुर,बलिया. विधानसभा सिकंदरपुर अंतर्गत ग्रामसभा सिवानकला में महान योद्धा महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता सत्येंद्र राजभर की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। आयोजन स्थल पर महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सिकंदरपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि दानिश आज़ाद अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया। उनका जीवन त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने समाज को एकजुट कर राष्ट्र की रक्षा की, जिससे आज की पीढ़ी को भी एकता और समरसता का संदेश मिलता है।

विशिष्ट अतिथि संजय यादव ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि सामाजिक स्वाभिमान और न्याय के प्रतीक भी थे। उनके संघर्ष से यह सीख मिलती है कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन, संघर्ष और ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी उनके शौर्य और वीरता को याद किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जय महाराजा सुहेलदेव के नारों से वातावरण गूंजता रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद कुमार राय, अनिल पांडेय, बृजेश सिंह, संतोष यादव, पंचानंद सिंह, नितेश सिंह, मंटू, विक्की सिंह, कविल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने सराहना की। कार्यक्रम का समापन महाराजा सुहेलदेव अमर रहें के जयघोष और राष्ट्र निर्माण में उनके आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार महाराजा सुहेलदेव की जयंती संजय यादव सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: Ballia-मुंडन संस्कार में महिला गिरोह ने उड़ाया मंगलसूत्र, हल्दी पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार
Next: Ballia-दबंगों ने बस्ती की नाली को काट खेत में मिला लिया, प्रभावित महिलाओं का प्रदर्शन

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.