Ballia-दहेज प्रताड़ना के बाद मृतका के शव को बिना मायकेवालों को बताए सरयू में प्रवाहित करने का आरोप

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के टोलापुर बाजार (सुल्तानपुर) से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि यहां एक विवाहिता को दहेज के लिए इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने मौत को गले लगा लिया। इतना ही नहीं ससुरालियों ने कानूनी फंदे से बचने के लिए पुलिस या मायके वालों को सूचना दिए बिना ही शव को चुपचाप सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को मृतका रिंकू सिंह के ही मोबाइल से किसी अनजान व्यक्ति ने उसकी भाभी को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जब परिजन सुल्तानपुर पहुंचे, तो वहां न तो रिंकू मिली और न ही ससुराल पक्ष का कोई सदस्य। घर पर पसरे सन्नाटे और गायब मिले ससुरालियों के बाद परिजनों ने गांव में हंगामा किया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

मनियर थाना क्षेत्र के टुकड़ा नं. 2 निवासी मृतका के भाई गोविंदा सिंह ने बताया कि उन्होंने 10 वर्ष पूर्व अपनी बहन की शादी टोलापुर निवासी चंदन सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति चंदन, ससुर विजय शंकर, सास कालपति और ननदें कम दहेज को लेकर रिंकू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना से आजिज आकर रिंकू ने आत्महत्या कर ली।

परिजनों का गंभीर आरोप है कि आरोपियों ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को सुल्तानपुर के पास घाघरा (सरयू) नदी में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब एनडीआरएफ की टीम को पत्र लिखकर शव की तलाश में सहयोग मांगा है।

इस बारे में प्रवीण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बांसडीह ने बताया कि “मामला बेहद संगीन है। आरोपियों के खिलाफ कठोर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। शव की बरामदगी प्राथमिकता है और इसके लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.