Ballia-बहन से छेड़खानी का विरोध किया तो भाई को बुरी तरह पीटा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

भीमपुरा,बलिया. भीमपुरा थाना क्षेत्र में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक को पीटा गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित गोलू राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन इंटर कॉलेज में पढ़ती है। सोधनपुर निवासी करण पुत्र हरेंद्र और आशीष पुत्र बृजेश अक्सर उसकी बहन पर अभद्र टिप्पणी करते और छेड़खानी करते थे।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

जब बहन ने अपने भाई गोलू को इन हरकतों के बारे में बताया, तो गोलू ने दोनों युवकों को समझाया और ऐसी हरकतें न करने की सलाह दी। इसी बात को लेकर 19 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3:20 बजे जब गोलू सीकरिया चट्टी से घर लौट रहा था, तो मुन्ना सिंह के ईंट भट्ठे के पास करण और आशीष ने उसे घेर लिया।

 

आरोपियों ने गोलू के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। गोलू के अनुसार, करण ने उसके सिर पर फाइटर पंच से कई वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। गोलू के चिल्लाने पर आसपास के लोग बचाने आए, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

गोलू की तहरीर के आधार पर भीमपुरा पुलिस ने करण और आशीष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 351 (3) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE