Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ,  नगरपालिका चेयरमैन समेत कई लोगों ने किया रक्तदान
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राज-काज

बलिया में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ,  नगरपालिका चेयरमैन समेत कई लोगों ने किया रक्तदान

‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान पखवाड़े का शुभारंभ बुधवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन के साथ हुआ।
General Desk 17 September, 2025 1 minute read
BJP DM Jan Aushadhi Kendra

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिले में 17 से 02 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान पखवाड़े का शुभारंभ बुधवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन के साथ हुआ।

जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रभारी मंत्री द्वारा केक काटा गया और रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

शिविर में नगर पालिका चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल, प्रदीप स्तोगी, धनंजय कन्नौजिया, अभिषेक कुमार सिंह, रवि कुमार सोनी और सोनी तिवारी ने रक्तदान किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी मंत्री ने जन औषधि केंद्र का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और वहां से दवाएं भी प्राप्त कीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार की सराहना की। मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को भी लोगों को दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में नागरिकों ने देखा और सराहना की। साथ ही उन्होंने ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर जहां देश की राजधानी में उत्सव मनाने की परंपरा रही है, वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र राजा भोज की धरती पर प्रधानमंत्री मित्र टेक्सटाइल पार्क की नींव रखकर एक नया इतिहास रचा गया है। यह सिर्फ एक टेक्सटाइल पार्क की शुरुआत नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है। यह कदम उन क्षेत्रों के लिए विशेष मायने रखता है जिन्हें अब तक ‘पिछड़ा जिला’ माना जाता रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मातृशक्ति के बीच जाकर जन्मदिन मनाना, उनकी जनता के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति के लिए चलाए जा रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का भी उल्लेख हुआ। उन्होंने ने कहा कि जब नारी स्वस्थ और सशक्त होगी, तभी परिवार और अंततः राष्ट्र सशक्त बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, गर्भावस्था देखभाल और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए शुरू की गई योजनाएं इस सोच को ज़मीन पर उतारने का प्रयास हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्षों की सेवा यात्रा को याद करते हुए उन्होंने गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्ग के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनका संकल्प है कि भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और विश्व गुरु बनाया जाए। साथ ही ऑपरेशन सिंधूर का जिक्र करते हुए कहा कि किस तरह भारत ने दुश्मन देशों को करारा जवाब दिया। पाकिस्तान को तीन दिन में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया गया। उसके कई हवाई अड्डे, जहाज और रणनीतिक संसाधन ध्वस्त कर दिए गए। यह भारत की बदलती रणनीति और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

आज भारत में दुनिया के मोबाइल बनाए जा रहे हैं और उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मोबाइल उत्तर प्रदेश के नोएडा में बनते हैं। यह राज्य को विकास का इंजन बनाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे ताकतवर राज्यों में गिना जा रहा है, जैसे एक सैनिक देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करता है, जैसे किसान अपने खेत में पसीना बहाता है, वैसे ही हर नागरिक को अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए। अगर 140 करोड़ लोग मिलकर देशहित में कदम बढ़ाएं तो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सक्रिय जीवन की कामना की।

 

स्वास्थ्य मेले में लगी प्रमुख विभागीय स्टॉलें

स्वास्थ्य मेले में टीबी एवं क्षय रोग स्क्रीनिंग, रेड क्रॉस, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, आभा कार्ड/आयुष्मान भारत कार्ड, पंजीकरण,एनीमिया जाँच एवं परामर्श, टीकाकरण केंद्र, मलेरिया/डेंगू रोकथाम, प्रसव पूर्व देखभाल, एनडीसी कैंसर जांच, हेल्थ केयर – निरोगी काया, होम्योपैथी, यूनानी एवं आयुर्वेद चिकित्सा स्टॉल महिलाओं के लिए स्टार्टअप योजनाएं एवं स्वच्छ भारत मिशन (पंचायती राज विभाग)के स्टॉल लगे

इस भव्य कार्यक्रम में नीरज शेखर, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन, एसीएमओ पद्मावती गौतम, ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर दीपक गुप्ता,  सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल स्वस्थ नारी सशक्त परिवार

Post navigation

Previous: Ballia News:लाखों रुपया लेकर लापता कर्मचारी के विरुद्ध रीजनल मैनेजर ने दी गबन की तहरीर, केस दर्ज
Next: बंदर कूदने से ट्रैक्टर ने अचानक लगाया ब्रेक, पीछे आ रहे बाइक सवार टकराए, एक युवक की मौत

ये भी पढ़ें

Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.