Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ददरी मेला के लिए डीएम बलिया ने बनाई समिति, हर महत्वपूर्ण काम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
  • Front Page
  • बलिया शहर

ददरी मेला के लिए डीएम बलिया ने बनाई समिति, हर महत्वपूर्ण काम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

नन्दी ग्राम पशु मेला, ददरी मेला स्थलों का आवंटन/क्रियान्वयन, विभिन्न आवंटन स्थल,सीमांकन के लिए उप जिलाधिकारी सदर को नोडल तथा तहसीलदार सदर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया को...
General Desk 27 October, 2024 1 minute read
DM Ballia Dadri Mela

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक,बलिया

बलिया. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जनपद बलिया में ददरी मेला-2024 के आयोजन पर पशु मेला 01.11.2024 से 15.11.2024 तक, कार्तिक पूर्णिमा/मुख्य स्नान पर्व 15.11.2024 एवं ददरी मेला 15.11.2024 से 08.12.2024 तक के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए समिति का गठन किया हैं.

नन्दी ग्राम पशु मेला, ददरी मेला स्थलों का आवंटन/क्रियान्वयन, विभिन्न आवंटन स्थल,सीमांकन के लिए उप जिलाधिकारी सदर को नोडल तथा तहसीलदार सदर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है,जो पशु मेला एवं ददरी मेला में स्थापित किये जाने वाले दुकानो/स्टालों की संख्या व साइज के प्रकार का आंकलन एवं सीमांकन कर आवंटित करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया व्यवस्था का कार्य देखेंगे.

इसी प्रकार साफ़-सफ़ाई के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद,बलिया को नोडल तथा जिला पंचायत राज अधिकारी,समस्त अधिशासी अधिकारी व डीपीएम, एसबीएम० को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो साफ-सफाई के लिए नियुक्त सफाई कर्मचारी, मोबाईल शौचालय,पानी टैंकर, दूकानों हेतु कूड़ादान आदि की व्यवस्था एवं कार्य देखेंगे.

 

पेयजल के लिए अधिशासी अभियन्ता,जल निगम (नगरीय) को नोडल तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद व सहायक अभियन्ता जल निगम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं, जो स्वच्छ पेयजल एवं टैंकर आदि की समुचित व्यवस्था, अस्थाई हैण्डपम्प की व्यवस्था एवं कार्य देखेंगे.

 

विद्युत के लिए अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत को नोडल तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया व अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं,जो विद्युत्त/प्रकाश व्यवस्था, मार्ग में लगे सभी विद्युत पोलो पर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था एवं कार्य देखेंगे.

 

चिकित्सा के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को नोडल तथा उप मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं,जो दवा, एम्बुलेंस, डाक्टर टीम, मेडिकल कैम्प, टीम आदि व्यवस्था का कार्य देखेंगे.

 

चिकित्सा (पशु) के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नोडल तथा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं,जो पशु चिकित्सा दवा, कैम्प, पशु चिकित्सा वैन, टीम आदि व्यवस्था एवं पशु मेला प्रभार का कार्य देखेंगे.

 

तट सुरक्षा एवं प्रबन्धन के लिए उप जिलाधिकारी, सदर को नोडल तथा तहसीलदार, सदर व आपदा विशेषज्ञ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं,जो एनडीआरएफ टीम, नाविक, नाव, गोताखोर, साईनेज, अन्य आवश्यक उपकरण के साथ तट एवं नदी की सम्पूर्ण कार्य देखेंगे.

 

शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट को नोडल तथा उप जिलाधिकारी, सदर व क्षेत्राधिकारी, सदर व प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं,जो पशु मेला, मुख्य स्नान एवं ददरी मेला के लिए पुलिस चौकी की स्थापना, वाच टावर, खोया-पाया केन्द्र, सीसीटीवी, ड्रोन एवं अन्य सहित शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था का कार्य देखेंगे.

पार्किंग एवं आवागमन व्यवस्था (परिवहन निगम) के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम को नोडल तथा यात्री कर अधिकारी व अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद व यातायात निरीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो रोडवेज बस की व्यवस्था का कार्य देखेंगे.

 

पार्किंग एवं आवागमन व्यवस्था के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को नोडल तथा यात्री कर अधिकारी व अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद व यातायात निरीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्राईवेट टैक्सी, आटो, बस, जीप पार्किंग, ट्रैफिक आदि की व्यवस्था/कार्य देखेंगे.

 

पार्किंग एवं आवागमन व्यवस्था (रेलवे) के लिए एडीआरएम को नोडल तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बलिया व यातायात निरीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य उचित प्रबंध का कार्य देखेंगे.

 

मार्ग/मंच कार्यक्रम स्थल के लिए अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण (निर्माण खण्ड) को नोडल तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद,सहायक अभियन्ता (सिविल), नगर पालिका परिषद व अवर अभियन्ता,(सिविल) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो  मार्ग, मंच आदि की व्यवस्था का कार्य देखेंगे.

 

अग्नि शमन के लिए मुख्य अग्नि शमन अधिकारी को नोडल तथा सहायक अग्नि शमन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अग्नि शमन सुरक्षा का कार्य देखेंगे.

खाद्य सुरक्षा के लिए अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को नोडल तथा क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी व सहायक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता की जाँच एवं परीक्षण आदि व्यवस्था/कार्य का कार्य देखेंगे.

 

मनोरंजन, दुकान आदि के लिए जिला मनोरंजन कर अधिकारी को नोडल तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग,अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र व अर्थशास्त्र अधिकारी नगर पालिका परिषद रसड़ा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो दुकानों, झूलों आदि का चिन्हांकन एवं उचित व्यवस्था का कार्य देखेंगे.

मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) को नोडल तथा जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बलिया व परियोजना निदेशक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो मंच कार्यक्रम आदि संचालित करना, कार्यक्रम को आकर्षक व रमणीय बनाये जाने के निमित्त कार्यक्रम स्थल पर समस्त साज-सज्जा व्यवस्था का कार्य देखेंगे.

 

वीआईपी/ वीवीआईपी प्रोटोकाल के लिए नगर मजिस्ट्रेट नोडल तथा उप जिलाधिकारी सदर, जिला पूर्ति अधिकारी, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी/अवर अभियन्ता नगर पालिका परिषद को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्रोटोकाल वीआईपी/खानपान व्यवस्था आदि कार्य देखेंगे.

मंच एवं दीर्घा क्षेत्र के लिए आलोक प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक,बेल्थरा रोड को नोडल तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बलिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है,जो मंच एवं दीर्घा हेतु मंच, कुर्सी, साफ-सफाई. लाईट आदि आवश्यक समस्त व्यवस्था कराना का कार्य देखेंगे.

 

झूला क्षेत्र सेक्टर के लिए शरद चौधरी, उप जिलाधिकारी न्यायिक सिकन्दरपुर को नोडल तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बांसडीह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है,जो मेले में लगने वाले सभी झूलों की प्रतिदिन तकनीकी परीक्षण कराना का कार्य देखेंगे.

 

मीना बाजार क्षेत्र के लिए अखिलेश कुमार यादव, अपर उप जिलाधिकारी को नोडल तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिकन्दरपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो मीना बाजार में साफ-सफाई, लाईट, एवं शान्ति व्यवस्था / कानून व्यवस्था बनाये रखने की समस्त व्यवस्था कराना का कार्य देखेंगे.

 

मीडिया प्रभारी के लिए अपर जिला सूचना अधिकारी को नोडल तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगरा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो पशु मेला, कार्तिक पूर्णिगा मुख्य स्नान एवं ददरी मेला की प्रतिदिन के समाचार का प्रकाशन कराने का कार्य देखेंगे.

 

पशु मेला के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रभारी होंगे. मुख्य राजस्व अधिकारी /प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय द्वारा सम्पूर्ण प्रबन्ध व्यवस्था एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट ददरी मेला-2024 सहित सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल के कानून व्यवस्था एवं कार्यक्रम के प्रभारी होंगे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया समाचार

Post navigation

Previous: बलिया महोत्सव की तैयारियों का परिवहन मंत्री ने किया निरीक्षण
Next: Ballia Breaking News: बलिया में मैराथन दौड़ रहे 4 युवकों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया गया

ये भी पढ़ें

Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.