Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘पीओके हमारा था हमारा है और हमारा रहेगा’
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘पीओके हमारा था हमारा है और हमारा रहेगा’

सलेमपुर लोकसभा सीट पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के सिकन्दरपुर में गांधी इण्टर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.
General Desk 17 May, 2024 1 minute read
rajnath singh sikandarpur

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया

सिकन्दरपुर, बलिया. सलेमपुर और बलिया लोकसभा सीट पर आखिरी चरण यानी कि पहली जून को मतदान होगा जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अब प्रचार को धार देने में लगे हुए हैं. सलेमपुर लोकसभा सीट पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के सिकन्दरपुर में गांधी इण्टर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

राजनाथ सिंह ने जनसभा में आए लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. रक्षा मंत्री ने कहा कि यह मां जल्पा कल्पा की धरती है. बाबा भृगु की धरती है. इस धरती को गुलाबों की धरती के रूप में हम जानते और पहचानते हैं, जहां मुझे आने का अवसर मिला है. कहा कि जनता हकीकत को समझती है कि किस पार्टी का टेंपो हाई है और किस पार्टी का टेंपो हाई नहीं है. चार चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद विश्वभर के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक बार फिर देश में भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि रविंद्र कुशवाहा संबंधों का निर्वहन करना जानते हैं. हमें संसद या संसद के बाहर यह पूरे खुशी के साथ मिलते हैं. उन्हीं को जिताने की अपील करने के लिए मैं आप लोगों के बीच आया हूं.

रक्षामंत्री ने कहा कि नेताओं से आज जनता का विश्वास कम होता जा रहा है क्योंकि नेताओं की कथनी और करनी में काफी अंतर हो गया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी जो कही वह करी. कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 370 समाप्त कर दिया, अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, भारत में राम राज्य आ रहा है।

दुनिया की कोई ताकत नहीं है जो भारत में राम राज्य को आने से रोक पाए। हमने तीन तलाक की मान्यता को खत्म करके मुस्लिम बहनों को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार निश्चित रूप से देश में मोदी की सरकार बनने जा रही है। अब समान नागरिक संहिता लागू करके हम रहेंगे। उन्होंने सपा को समाप्त पार्टी कहते हुए कहा कि साइकिल की चेन तो आप लोगों ने उतार दी है और जहां 10 साल से साइकिल की चेन चढ़ी ही नहीं है अब वह साइकिल चलेगी कैसे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जैसे विश्व की धरती से डायनासोर लुप्त हो गए उसी तरीके से भारत की धरती से कांग्रेस लुप्त हो जाएगी। हमने राफेल बनाया, हमने हिंदुस्तान की सड़कों को चौड़ा किया, हमने किसानों को सम्मान राशि दिया। आज विदेशों में भारत का डंका बजता है।

rajnath singh

कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों ने कहा था कि देश से गरीबी को हटाएंगे लेकिन हटा नहीं सके। कांग्रेस के राज में आंखों में धूल झोंकने का काम किया जाता था। आज सरकार सीधे देश में विकास के लिए काम कर रही है। पहले सरकार के खजाने से निकला पैसा लोगों तक नहीं पहुंच पाता था, अब सीधा लोगों के खाते में पैसा पहुंच रहा है, नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को विकसित और सुरक्षित बनाया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को गरीबी से बाहर निकाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान के रूप में भारत को स्थापित किया।

राजनाथ सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा कि इस समय भारत का योग बदल रहा है, विश्व के मंच पर भारत की अपनी एक अलग पहचान बनकर सामने आई है, पहले अगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत कुछ बोलता था तो कोई भी गंभीरता से नहीं लेता था, लेकिन अब भारत की एक-एक बात को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुना जाता है और गंभीरता से लिया जाता है। उसकी वजह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की एक अलग पहचान बनाई है। पहले देश आतंकवाद से प्रभावित था, अब देश आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। आज भारत में अंत्य आधुनिक हथियार बन रहे हैं। पीओके हमारा था हमारा है और हमारा रहेगा।

कहा कि इस देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी एक साथ होंगे। यदि यह चुनाव दोनों एक साथ होते हैं तो समय की बचत होगी। रूपए पैसे की बचत होगी। आपके अधिकारों की बचत होगी और निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव अब एक बार में ही कराए जाएंगे. कहा कि विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है. वह केवल कुछ लोगों को वरगलाने का काम कर रही है. आज जो गठबंधन बना हुआ है अभी तक यह तय नहीं है कि उस गठबंधन में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा.

सभा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मुख्य रूप से मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, गोविंदा जी शुक्ला, राजधारी सिंह, धनंजय कनौजिया, भगवान पाठक, शिव शंकर चौहान, रवि राय, मंजय राय आदि ने संबोधित किया.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया भाजपा बलिया समाचार भाजपा राजनाथ सिंह सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: Ballia: मेरी गलती की सजा सनातन पांडेय, अखिलेश यादव को मत देना, आखिर फेफना विधायक ऐसा क्यों बोल रहे हैं
Next: Ballia News: प्लास्टिक डिब्बे के सहारे गंगा में तैर रहा था युवक, ढक्कन खुला और लहरों में समा गया

ये भी पढ़ें

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.