ताइक्वांडो में सन फ्लावर के छात्र को गोल्ड मेडल

रसड़ा (बलिया) | सनफ्लावर पब्लिक स्कूल के एक छात्र द्वारा जिला ताइक्वांडो चैंपियन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर छात्र समेत कोच को विद्यालय परिवार द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया.

दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूल का कक्षा 5वीं का छात्र रूद्र जायसवाल तथा कोच प्रदीप सिंह को प्रबन्धक एनपी श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा की रूद्र से सीख लेकर और बच्चों को आगे आने का आह्वान किया. आशा जताई कि ये छात्र आगे चल कर विद्यालय ही नहीं, परिवार का भी नाम रोशन करेगा. इस मौके पर प्रधानाचार्य आरती सिंह, पूनम सिंह, नन्दलाल मौर्या, संगीता चौहान, भगवानजी गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, बालाजी चौहान आदि उपस्थित रहे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE