Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • लोकतंत्र की रक्षा के लिए शुरू हुआ लोक संवाद: सांसद मस्त
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • राजनीति

लोकतंत्र की रक्षा के लिए शुरू हुआ लोक संवाद: सांसद मस्त

उन्होंने कहा कि आज केन्द्र एवं राज्य सरकार की सारी योजनाओ का लाभ सीधे जनता को मिल रहा हैं. दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम का आरम्भ हुआ.
Central Desk 4 January, 2024 1 minute read
Public contact started to save democracy:MP Mast
लोकतंत्र की रक्षा के लिए शुरू हुआ लोक संवाद: सांसद मस्त
प्रधानमंत्री देश में चला रहे लोक संवाद

बैरिया (बलिया). जनहित में लोकतन्त्र की रक्षा के लिए शुरू किया गया लोक संवाद, ग्राम सभा से उठकर लोकसभा तक पहुंचा है जिसे आज संसद मे प्रस्तुत होने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा हैं.

आज सामाजिक समरसता को बढ़ावा की आवश्यकता है, इसलिए संवाद आवश्यक है. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मुरली छपरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.
मस्त ने कहा कि अगर ग्राम सभा में यह संवाद नहीं शुरू हुआ होता तो लोकसभा तक नहीं पहुँचता.

उन्होंने कहा कि आज केन्द्र एवं राज्य सरकार की सारी योजनाओ का लाभ सीधे जनता को मिल रहा हैं. दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम का आरम्भ हुआ.

सांसद ने कहा कि मेरे प्रयास से आज बलिया लोकसभा क्षेत्र में एक लाख बारह हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं सड़क, पुल, रेल लाईन, बंदरगाह,ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे आदि निर्माण कार्य चल रहे हैं . हमने अपने सरकार के केन्द्रीय मंत्री से जिस कार्य के लिये प्रस्ताव भेजा उसे स्वीकृति मिली, जिससे बलिया का स्वरूप बदल रहा है.

प्रधानमंत्री द्वारा केन्द्र में महिलाओ 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है. सरकार द्वारा गाँव से खेतों को जोड़ने की योजना चलाई गयी है. इसका परिणाम हैं कि आज 60 फीसदी किसान एक फसल एवं 40 फीसदी किसान दो फसल पैदा कर उसका लाभ पा रहे.सन् 1952 से 2014 तक का कोई भी प्रधानमंत्री नहीं होगा जिस पर घोटाला का आरोप नहीं लगा होगा.

मस्त ने 98 करोड़ दो लाख 65 हजार रुपये की लागत से हुए दर्जनों कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया.
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, परियोजना निदेशक बलिया, अमिताभ उपाध्याय, प्रमुख कन्हैया सिंह, राकेश सिंह, धर्मबीर उपाध्या, मनोज सिंह ने सम्बोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध यादव एवं संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया.

विकसित भारत यात्रा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर कैंप लगाया गया वहीं कृषि विभाग द्वारा उन्नतशील बीजों का भी कैंप लगाया गया. कृषि सर्वे ड्रोन कैमरा भी रखा गया था जिससे, शीघ्र खेतों में पैदा होने वाली फसलों का सर्वे किया जा सकता है. वही सार्वजनिक वितरण प्रणाली का भी कैंप लगाया गया था. आंगनबाड़ी केन्द्रों का कैंप, भारतीय स्टेट बैंक, कृषि विभाग, यूपी बडौदा बैंक, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग आदि की भी प्रदर्शनी मौके पर पर लगाई गई.

दोबारा मौका मिला तो बलिया में कोई समस्या शेष नहीं रहेगी- सांसद वीरेंद्र सिंह
अपने मातृ भूमि के ऋण से उऋण होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे बलिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर बल दिया था. उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए मैं बलिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर अपने मातृभूमि के ऋण से उऋण होने का प्रयास कर रहा हूं जिसमें केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग है.मैंने जिले के लिए जिन योजनाओं का प्रस्ताव केंद्रीय पटल पर रखा, सभी पारित हो चुके हैं.दोबारा मौका मिला तो बलिया में कोई समस्या शेष नहीं रहेगी. यह मेरा प्रयास होगा अगर ऐसा हुआ तो मैं अपनी मातृभूमि के ऋण से पूर्ण रुप से उऋण हो जाऊंगा.

लोकगीत पर झूमे दर्शक
 कार्यक्रम मे भोजपुरी लोक गायक अभिनेता गोपाल राय ,अंजनी उपाध्याय ने लोकगीत प्रस्तुत किया जिस पर हजारों लोगों ने हौसला आफजाई करते करतल ध्वनियों से उनका स्वागत किया. इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया.

  • बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मस्त सांसद

Post navigation

Previous: अधिसिझुआ में घर में घुस युवक को मारी गोली, धारदार हथियार से भी किया वार
Next: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एम्बुलेंस के धक्के से बाइक सवार शिक्षक जख्मी

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.