Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • मुरली बाबू जयंती समारोह के समापन पर हुआ पुरस्कार वितरण
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मुरली बाबू जयंती समारोह के समापन पर हुआ पुरस्कार वितरण

जिले के मालवीय के नाम से सुविख्यात और बलिया के प्रथम सांसद मुरली बाबू की 129वीं जयंती समारोह श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ.
Central Desk 23 December, 2023 1 minute read
Prize distribution took place at the conclusion of Murali Babu Jayanti celebrations.
मुरली बाबू जयंती समारोह के समापन पर हुआ पुरस्कार वितरण
134 विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र से प्रबंध समिति ने किया सम्मानित
छात्राओं के लिए हुई कुर्सी प्रतियोगिता

बलिया. जिले के मालवीय के नाम से सुविख्यात और बलिया के प्रथम सांसद मुरली बाबू की 129वीं जयंती समारोह श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ.

पांच दिनों तक चले सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता के 134 विजेता छात्र-छात्राओं को प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, प्रबंधक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, उप प्रबंधक अमिताभ श्रीवास्तव और सदस्य दीपक अग्रवाल ने मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया.

विद्यालय के 20 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को जनपद, मंडल तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने के लिए ‘ विद्यालय गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया. जूनियर एथलीट चैंपियन का पुरस्कार प्रदीप कुमार और सीनियर चैंपियन का पुरस्कार अनुभव यादव ने जीता. साहित्य विषारद की उपाधि मोहम्मद शाकिब को दिया गया.

Prize distribution took place at the conclusion of Murali Babu Jayanti celebrations.

पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत मां सरस्वती और मुरली बाबू के चित्र के सामने प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ. विद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित किए. विद्यालय की छात्रा दिशा सिंह, जया पाण्डेय और स्नेहा शाह ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया.

मुरली मनोहर जयंती समारोह के क्रम में श्री मुरली मनोहर इंटर कालेज में पांच दिवसीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था.

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाषण, निबंध, गीत गायन, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर और सीनियर वर्ग में किया गया था. छात्राओं के लिए नृत्य प्रतियोगिता भी कराई गई थी. इन प्रतियोगिताओं में कुल 33 प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार जीते. इन विजेताओं में 10 छात्राएं शामिल रहीं.

खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गई.

गोला फेंक और डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिता छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग कराई गई थी. इसके अतिरिक्त लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी और शतरंज की प्रतियोगिता भी हुई. छात्राओं के लिए कुर्सी दौड़ की प्रतियोगिता हुई. इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाने वाले 101 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इसमें 9 छात्राएं शामिल थीं.

जयंती समारोह में विज्ञान और चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई थी. इनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिया गया.

मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया. संचालन शुभम तिवारी राजेश कुमार श्रीवास्तव और लालचंद्र ने संयुक्त रूप से किया.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागी बलिया ब्रेकिंग न्यूज भाषण मां सरस्वती मुरली मनोहर जयंती समारोह रंगोली लंबी कूद शतरंज श्री मुरली मनोहर इंटर कालेज

Post navigation

Previous: किसानों के साथ दबंगई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह में दिया धरना
Next: आज की खास – खास ख़बरें / 23  December 2023

ये भी पढ़ें

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.