Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिए हुई जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक
  • जिला जवार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिए हुई जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक

हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में जल निकासी, कचरा निस्तारण, स्रोत विनष्टीकरण आदि के कार्यों पर जोर देने के निर्देश
Central Desk 17 October, 2023 1 minute read
District level inter-departmental coordination committee meeting for communicable disease control and Dastak campaign was held under the chairmanship of the District Magistrate.
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिए हुई जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक
हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में जल निकासी, कचरा निस्तारण, स्रोत विनष्टीकरण आदि के कार्यों पर जोर देने के निर्देश

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई. इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचारी व वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विभागों द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की प्रगति की समीक्षा की और प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग की जानकारी ली.

जिलाधिकारी ने नगरा और मनियर ब्लॉक के एम‌ओआइसी के कार्य प्रगति कम पाए जाने के कारण वेतन रोकने और सोहांव ब्लॉक के नरही पीएचसी के एम‌ओआइसी को कार्य शिथिलता पाए जाने पर चेतावनी जारी की. उन्होंने शहरी क्षेत्रों में बेहतर साफ सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग जैसे कार्यों में तेजी लाने के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया.साथ ही हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में जल निकासी, कचरा निस्तारण ,स्रोत विनष्टीकरण जैसे कार्यों पर जोर दिया.

जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत साफ सफाई में कम प्रगति वाले विकासखंडो के ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, गंदे पानी, जल जमाव की स्थिति पैदा न होने पाए, इसके निरंतर कार्य करना आवश्यक है.

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा छात्रों व अभिभावकों को दिमागी बुखार, वेक्टर तथा जल जनित रोगों से बचाव के लिए पेयजल को उबालना, साबुन से हाथ धोना, शौचालय का प्रयोग करना संबंधित विषयों पर जागरूक करने के निर्देश दिए.

इसके अलावा जागरुकता के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज स्पर्धा, निबंध लेखन इत्यादि के माध्यम से छात्रों को रोगों से बचाव, पर्यावरणीय स्वच्छता, एवं स्वच्छता के विषय में सक्रिय सहभागिता के निर्देश दिए.

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि पिछली बैठक में जनपद की रैंकिंग 66वें स्थान पर थी जो अब 40 हो गई है.

जिलाधिकारी ने इस अभियान से जुड़े सभी विभागों के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग और ई-कवच पोर्टल इसकी रिपोर्टिंग के निर्देश दिए.

कहा कि मैं कदापि नहीं चाहूंगा कि जनपद का नाम सबसे खराब जिलों में आए. उन्होंने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ अधिकारियों की वजह से जनपद की रैंकिंग खराब हुई है, स्थिति में सुधार नहीं होने पर लापरवाही करने वाले अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहे.

उन्होंने कहा कि आपके कार्यों से डेंगू और मलेरिया जैसे रोग की रोकथाम हो सकती है. इन रोगों के लिए यह बहुत ही संवेदनशील समय है. इस बैठक में सीआर‌ओ त्रिभुवन, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र, स्वास्थ्य विभाग के एम‌ओआइसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने किया ग्राम खड़ीचा के पंचायत भवन, अमृत सरोवर का निरीक्षण
Next: बलिया लाइव स्पेशल: बाल विवाह मुक्त बनेगा भारत

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.