Skip to content
23 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • शंकरपुर में प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण प्रारंभ
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार

शंकरपुर में प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण प्रारंभ

प्रान्त प्रचारक सुभाष ने संघ के स्वयंसेवकों के अंदर देश के लिए भाव और देश के लिए मर मिट जाने के भाव से सराबोर गीत 'मनुष्य तू बड़ा महान है, धरती की शान तू है, मनु की संतान, तेरी मुट्ठियों में बंद तूफान है रे, मनुष्य तू बड़ा महान है' से अपने उद्बोधन की शुरुवात की और बताया कि मनुष्य बड़ा महान है.
सेंट्रल डेस्क 1 October, 2023 1 minute read
Primary education class training started in Shankarpur
शंकरपुर में प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण प्रारंभ
प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने किया शुभारंभ

बलिया. ‘साधना का दीप ले निकले निष्कम्प हाथों, बढ़ रहे निज ध्येय पथ साधक निरन्तर’ जैसे सांघिक गीत गाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया जिले का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का शंकरपुर-मझौली स्थित शान्ति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बड़े उत्साह के साथ शुभारम्भ हुआ.

शनिवार सायँ 7 बजे वर्ग के उद्घाटन सत्र में प्रान्त प्रचारक सुभाष व जिला कार्यवाह हरनाम द्वारा भारत माता, परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार व पूज्य श्री गुरुजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व मंत्रोचार के बाद प्रान्त प्रचारक सुभाष जी का पाथेय प्राप्त हुआ.

वर्ग में बलिया जिले के दस खण्डों व छह नगरों से शिक्षार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं.

प्रान्त प्रचारक सुभाष ने संघ के स्वयंसेवकों के अंदर देश के लिए भाव और देश के लिए मर मिट जाने के भाव से सराबोर गीत ‘मनुष्य तू बड़ा महान है, धरती की शान तू है, मनु की संतान, तेरी मुट्ठियों में बंद तूफान है रे, मनुष्य तू बड़ा महान है’ से अपने उद्बोधन की शुरुवात की और बताया कि मनुष्य बड़ा महान है.

मनुष्य के अंदर असीमित क्षमता होती है. वो अपने बल बुद्धि से बड़े से बड़ा काम कर सकता है. बस उसे अपने अंदर की शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है. उन्होंने आगे बताया कि अच्छा करने के लिए अच्छे लोगों की संगति करना पड़ेगा. हमें अपने आपको जानना पहचानना पड़ेगा. आलस्य, दंभ व प्रमाद का त्याग कर सक्रिय होना पड़ेगा.

स्वामी विवेकानंद कहते थे कि ‘यदि मुझे सौ उर्जावान युवा मिल जाए तो मैं इस देश की काया पलटकर रख दूंगा’

प्रान्त प्रचारक ने संघ के प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन का कार्य अपने निष्कम्प हाथों में साधना का दीप लेकर निरन्तर अपने ध्येय पथ पर बढ़ रहे योग्य, क्षमतावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के आधार पर ही बढ़ता है.
इसलिए संघ कार्य की वृद्धि एवं विकास के लिए कार्यकर्ताओं में क्षमता वृद्धि एवं उन्हें दक्ष बनाने के लिए ऐसे वर्ग हर वर्ष लगाये जाते हैं. इस वर्ग के जरिये कार्यकर्ताओं के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास को और पुष्ट किया जाता है. उन्होंने बताया कि व्यक्ति को हमेशा सीखने का भाव बनाए रखना चाहिए. संघ में प्रशिक्षण की परंपरा संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी ने प्रारंभ की. इन 98 वर्षों में संघ में अनेक परिवर्तन हुए, किंतु संघ के वैचारिक अधिष्ठान में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

ज्ञात हो कि यह प्राथमिक शिक्षा वर्ग 30 सितंबर 2023 की सायँ से 08 अक्टूबर 2023 के प्रातः तक चलेगा.

प्रशिक्षणार्थियो की दिनचर्या प्रातः 4:30 बजे जागरण से प्रारम्भ होकर रात्रि 10 बजे तक रहती है. प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अभिनव पद्धति का एक हिस्सा है. इसमें शिक्षार्थियों को प्रातः व सायं संघ स्थान में आत्मरक्षार्थ एवं शारीरिक पुष्टता की दृष्टि से दण्ड, नियुद्ध, पदविन्यास योग, खेल खिलाए जाते हैं. तत्पश्चात् शिक्षार्थियों को श्रम साधना एवं सेवा कार्यों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है.

समाज जीवन के विभिन्न विषयों पर शिक्षार्थियों से चर्चा सत्र में चर्चा की जाती है. इन सब गतिविधियों के माध्यम से देशभक्त कार्यकर्ताओं का निर्माण हो, इसका ध्यान रखा जाता है. श्रेष्ठ वक्ताओं द्वारा राष्ट्र एवं समाज जीवन से जुड़े विषयों का प्रतिपादन शिक्षार्थियों के समक्ष किया जाता है. इससे शिक्षार्थियों को विषय की स्पष्टता होती है और जिसके माध्यम से शिक्षार्थी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय कर पाते हैं.

उद्घाटन सत्र में विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम, सह जिला कार्यवाह अरुण मणि, वर्ग कार्यवाह कमलाकांत, सर्व व्यवस्था प्रमुख सौरभ पाण्डेय, वर्ग के मुख्य शिक्षक ज्ञानेंद्र, सह मुख्य शिक्षक श्रेयांश, उमापति, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यव्रत सिंह, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राजेन्द्र पाण्डेय, सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी के साथ विभाग, जिला व नगर-खण्ड के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित थे.उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने दी है.

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार मझौली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शंकरपुर शान्ति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज स्वामी विवेकानंद

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने स्वच्छता कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Next: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नगवा गांव के सामने गंगा के किनारे गंगा महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई चर्चा

ये भी पढ़ें

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

You may have missed

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.