Skip to content
17 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • CRIME डायरी
  • महिला को पीठ पर मारी गोली, हालत गंभीर
  • CRIME डायरी

महिला को पीठ पर मारी गोली, हालत गंभीर

महिला के देवर की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई. नवादा निवासी सविता देवी 35 वर्ष पत्नी हरिश्चंद्र अपने घर की चार महिलाओं के साथ टहलने गई थी. महिला टहल कर वापस घर आ रही थी घर से तीस मीटर की दूरी पर अंधेरे में पीछे से किसी ने गोली मार दी जो गोली सविता देवी की पीठ पर जा लगी. गोली लगते ही आसपास की महिलाएं कुछ समझ पाती है तब तक सविता जमीन पर गिर पड़ी.
Central Desk 25 July, 2022 1 minute read
ballialive_ crimenews

रसड़ा,बलिया. क्षेत्र के जाम नवादा में रविवार की रात्रि लगभग 8 बजे टहल कर घर आ रही एक महिला को पीछे से पीठ पर गोली मार दिया गया. परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.

महिला के देवर की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई. नवादा निवासी सविता देवी 35 वर्ष पत्नी हरिश्चंद्र अपने घर की चार महिलाओं के साथ टहलने गई थी. महिला टहल कर वापस घर आ रही थी घर से तीस मीटर की दूरी पर अंधेरे में पीछे से किसी ने गोली मार दी जो गोली सविता देवी की पीठ पर जा लगी. गोली लगते ही आसपास की महिलाएं कुछ समझ पाती है तब तक सविता जमीन पर गिर पड़ी. महिलाओं के शोर पर परिजन दुर्घटना घटनास्थल पर पहुंचे. आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. परिजन किसी से कोई विवाद से इंकार किया. पति सहायक अध्यापक हैं. ससुर रिटायर्ड फौजी हैं जिनकी एक वर्ष से दिमागी हालत सही नहींं है. इन लोगों का अभी सयुक्त परिवार बड़ा है.

 

देवर मनीष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एसएसआई चंद्र प्रकाश कश्यप ने बताया कि बहुत जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा.
(रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट)

 

 

पशु वध के लिए जा रहे हैं मवेशियों को पुलिस ने पकड़ा

मनियर बलिया. मनियर पुलिस ने एक वाहन पर लदे 8 मवेशियों को पकड़ा. वाहन पर गाय एवं बछड़े लदे थे  मवेशियों के पैर एवं गले को नेवार के पट्टे से मरोड़ कर उक्त वाहन पर बांधा गया था. बाहन के आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं थे. नंबर प्लेट खोलकर ड्राइवर सीट के नीचे रखा गया था. पुलिस वाहन से मवेशियों को खोलकर नीचे उतारा तथा पानी पिलाया. उक्त वाहन पर लदी एक गाय का पैर ऊपर की ओर था तथा वह मर गई थी. घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ मनियर खेजुरी मोड़ पर क्षेत्र देखभाल एवं चेकिंग संदिग्ध में मामूर थे कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पुरुषोत्तम पट्टी गांव में एक वाहन विद्युत पोल में टक्कर मार दी है जिस पर पशु लदे हुए हैं और वाहन पर मौजूद 2 लोग वाहन द्वारा विद्युत पोल में टक्कर मारने के बाद बहन से उतरकर सिकंदरपुर की ओर चले गए हैं. मुखबिर की सूचना पर वे मौके पर पहुँचे और पशु लदे वाहन को ट्रैक्टर से खिंचवा कर रोड पर लाए और मवेशियों के रस्सी काट कर उन्हें बाहर निकाला तथा पानी पिलाया. ट्रक के आगे पीछे नंबर प्लेट की तलाशी ली गयी तो नंबर प्लेट नहीं था. ड्राइवर के सीट के नीचे नंबर प्लेट मिला जिसके आधार पर वाहन चालक दिव्य प्रकाश सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी रक्सा दैनिया कलान थाना पकड़ी जनपद बलिया का नाम प्रकाश में आया. उसे फोन पर बात की गई तो उसने बताया कि मेरा वाहन सुनील गुप्ता पुत्र चंद्रशेखर गुप्ता निवासी रक्सा कलान थाना पकड़ी जनपद बलिया ले गया था. मनियर पुलिस ने दोनों के अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया तथा उनके विरुद्ध धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम 229 आईपीसी 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पशु बरामद करने वाले टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कांस्टेबल अंकित सिंह ,कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह ,वाहन चालक कांस्टेबल संजीवन लाल मौजूद रहे.
(मनियर संवादाता वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

 

जमीनी विवाद में चार लोग घायल

रेवती. स्थानीय थाना क्षेत्र के खरिका ग्राम सभा अन्तर्गत परमानंद के डेरा में रविवार के दिन दोपहर बाद जमीनी विवाद/ छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद एवं मारपीट में कुल चार लोग घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में सीएचसी रेवती ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के सोनू कुमार यादव के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी बीच रविवार की दोपहर बाद हंसराज यादव ने छज्जा निकालने से मना किया. इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. पहले तू तू -मैं मैं तत्पश्चात मारपीट हो गई. फल स्वरुप एक पक्ष हंसराज यादव 14 वर्ष यादव पुत्र वशिष्ठ यादव, मिथिलेश यादव 24 वर्ष पुत्र कपिल देव यादव तथा विकेश यादव 18 वर्ष पुत्र शिवजी यादव एवं दूसरे पक्ष के सोनू कुमार यादव 18 वर्ष पुत्र रामेश्वर यादव घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने हंसराज यादव की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया. दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

 

 

रेवती, बलिया. रेवती पुलिस ने रविवार के दिन मुखबीर की सूचना पर एक अदद कट्टा एक एक जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया. प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की बकुलहा मार्ग के किनारे नए प्राथमिक विद्यालय के पास एक व्यक्ति तमंचे के साथ खड़ा है. सूचना मिलते ही गोपाल नगर चौकी इंचार्ज एसआई अनिल कुमार चौरसिया मय हमराह मौके पर पहुंच गए. पुलिस टीम को देख युवक भागने लगा. जिसे पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया. पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर युवक ने अपना नाम हरेंद्र यादव पुत्र सुनील यादव निवासी अधिसिझूआ गोपाल नगर बताया. पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर गिरफ्तार युवक के पास से .315 बोर का एक कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को सुसंगत धाराओं के दौरान न्यायालय दिया.

(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’की रिपोर्ट)

 

 

ताला तोड़ने की कोशिश नाकाम

दुबहर, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी ढाले पर रविवार की रात में राजा कटरा में मंगलम स्टूडियो का चोरों द्वारा ताला तोड़ने की कोशिश की गई, किंतु ताला टूट नहीं सका. उक्त घटना की जानकारी स्टूडियो के संचालक चंदन शर्मा द्वारा स्थानीय थाना पर दे दिया गया है. इसके अलावा शुक्रवार की रात को इंडियन बैंक के पास पवन कम्युनिकेशन के दुकान के सामने पाइप में लगे होर्डिंग को फाड़ कर पाइप उखाड़ कर चोर पाइप लेकर चले गए. ज्ञात हो कि रात में ढाला पर दो होम गार्ड की ड्यूटी रहती है. इस घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

 

Tags: महिला रसड़ा

Post navigation

Previous: दलित नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस पर समझौता का दबाव बनाने का लगाया आरोप
Next: बलिया में याद किए गए मध्यकालीन संत साहित्य के विद्वान आचार्य परशुराम चतुर्वेदी

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026
Bansdih Youth Attacked
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला

General Desk 16 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.