Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लमुही, नगवा व उदयपुरा में भी ‘चोटीकटवा’
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

लमुही, नगवा व उदयपुरा में भी ‘चोटीकटवा’

जनपद में विभिन्न स्थानों पर चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को दुबहड़ के नगवा व उदयपुरा तथा रेवती के लमुही गांव में भी चोटीकटवा सुर्खियां तलाशता नजर आया. 
News Desk 9 August, 2017 1 minute read
CHOTIKATWA

रेवती/दुबहड़ (बलिया)।  जनपद में विभिन्न स्थानों पर चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को दुबहड़ के नगवा व उदयपुरा तथा रेवती के लमुही गांव में भी चोटीकटवा सुर्खियां तलाशता नजर आया. 

रेवती प्रतिनिधि के मुताबिक स्थानीय थाना के लमुही गांव में सोमवार की रात चोटी कटने की एक घटना प्रकाश में आयी है. उक्त गांव निवासी उपेंद्र पासवान की पत्नी ममता देवी (28) सोमवार की रात करीब 8 बजे खाने के पश्चात अपनी रिहायशी झोपड़ी में सो रही थी. ममता की मानें तो रात 12 बजे के करीब उसके बाल के आधा हिस्से की चोटी के खींचे जाने जैसा महसूस हुआ. ममता ने बताया कि बाद में देखा गया कि उसके चोटी के बाल एकतरफा काट लिए गए हैं. उसके बाद से सर भारी, सर में दर्द तथा चक्कर आना महसूस होने लगा तथा वह बेहोश हो गई. कुछ देर बाद होश आने पर उसका व्यवहार असामान्य था.

इसे भी पढ़ें – नहीं माना, सिकंदरपुर भी पहुंच ही गया चोटीकटवा

चोटी काटे जाने के बाद ममता गुस्से में थी. उसे देखने पहुंची महिलाओं को उसने असमान्य रूप से आंखे तरेरते हुए डांट दिया. महिलाएं डर कर भाग गईं. असामान्य स्थिति को देख उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया. रामधारी पासवान, पीड़िता ममता के ससुर, लमुही  

किसी शरारती तत्व द्वारा यह कृत्य किया गया होगा. इस कारण पीड़िता बुरी तरह भयभीत होने की वजह से असमान्य अवस्था में आ गयी है – डॉ. प्रवीण कुमार यादव (चिकित्सक, रेवती)

दुबहड़ प्रतिनिधि के मुताबिक दुबहड़ थाना अन्तर्गत नगवां एवं उदयपुरा गांव में भी चोटीकटवा की दहशत है. रविवार की देर रात नगवां एवं उदयपुरा में अलग अलग दो युवतियों के लगभग एक ही तर्ज़ पर चोटी के बाल कट गए.

नगवां गांव स्थित स्व० मुन्ना तुरहा की पुत्री कुमारी सरिता ( 18) नित्य की तरह खाना खाकर परिवार की अन्य लड़कियों के साथ सो गई. सुबह 5 बजे जब जगी तो देखा कि उसके चोटी के बाल कटे हुए हैं. घबड़ाकर वह इसकी सूचना अपने मां बुचिया देवी को बताई. पीड़ित लड़की सरिता की मां बुचिया देवी ने बताया कि रविवार की रात 9 सोते समय उनकी बेटी सरिता डरी सहमी थी. रात 12 बजे जब जगी तो उस समय भी इसे भय लग रहा था. जब सुबह 5 बजे जगी तो चोटी कटा देखकर घबड़ा गई. चोटी कटने की घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. पीड़ित लड़की के घर पर लोगों विशेषकर महिलाओं की भीड़ जुट गई. सभी ने अपने अपने स्तर से चोटी कटने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त किया. पड़ोस की लड़कियां शांति, किरन, रिजवाना आदि पीड़ित लड़की सरिता की चोटी कटने से भयभीत थीं.
इधर, उदयपुरा गांव में शालू वर्मा (17) पुत्री अवधेश वर्मा रविवार की रात खाना खाकर छत पर सोने चली गई. सुबह जब सोकर उठी तो देखा कि उसके चोटी के बाल कटकर छप्पर पर बिखरे पड़े हैं. उसने चोटी कटने की बात अपने परिजनों को बताया. चोटी कटने की सूचना पाकर आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई. सभी लोग अपने अपने तरह से चोटी कटने की घटना पर अलग अलग कयास लगा रहे थे. 

प्रथम द्रष्टया चोटी कटने की घटना महज एक अफवाह ही लगती है, लेकिन चोटी कटने की घटना अफवाह या साजिश फैलाने की कोशिश है या कुछ और….. यह तो गहराई से छानबीन करने के बाद स्पष्ट हो जाएगा. बिना किसी पुख्ता प्रमाण के इस प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. बिना पुख्ता सबूत के यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध विभिन्न संगत धाराओं के अन्तर्गत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. – अशोक कुमार पांडेय, दुबहड़ थानाध्यक्ष,  मौका मुआयना करने के बाद 

अफवाहों पर ध्यान ना दें! किसी पर संदेह हाेने पर तुरंत 100 नंबर @up100 अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना दें! @dgpup @Uppolice @upcoprahul pic.twitter.com/cTbcJvaTSK

— Chandauli Police (@chandaulipolice) August 5, 2017

Tags: रेवती लमुही

Post navigation

Previous: ताप्ती गंगा ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत
Next: भेजा फ्राई – चोटीकटवा के भइया ऱाखीनोचवा की भी एंट्री

ये भी पढ़ें

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

You may have missed

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.