ओक्डेनगंज से लगभग साढ़े सात लाख के जेवरात समेट ले गए लुटेरे LIVE VIDEO

बलिया। ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित लक्ष्मी मार्केट में रेवती कटरा के ऊपर स्थित सर्राफा दुकान से लुटेरे कम से कम साढ़े सात लाख के जेवरात समेट कर ले गए है.

https://youtu.be/fQyqhVxeFnU

सर्राफा व्यवसायी अपनी दुकान में वारदात से पहले काम कर रहा था. हैरत यह है कि सदर कोतवाली पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर लक्ष्मी मार्केट में इस सर्राफा की दुकान में वारदात को अंजाम देने का दुस्साहस किया गया.

http://http://youtu.be/E9vghMnxEss?a%20%20via%20@YouTube

असलहे से लैस बदमाशों ने  भोर के समय कारीगर से लगभग 7-8 लाख रुपये की कीमत  के जेवरात की लूट लिए. वहीं पुलिस की माने तो जांच की जा रही है. मालूम हो कि कारीगर रवि वर्मा मूलतः पटना (बिहार) का निवासी है, जो आठ साल से लक्ष्मी मार्केट स्थित रेवती कटरा के ऊपर दुकान लेकर जेवर बनाने का काम करता है.

http://youtu.be/rA4OuQxO9ao?a%20%20via%20@YouTube

बीती  रात 11 बजे करीब बेदुवा मोहल्ला के अपने घर से खाना लेकर वह दुकान पर आया और देर रात तक जेवर बना रहा था. वहीं शुक्रवार भोर में बदमाशों द्वारा असलहा के बल पर लगभग 250 ग्राम जेवरात लूट लिया गया. खबर विस्तार से पढ़ें – कनपट्टी पर सटाया पिस्तौल और बैग में जेवरात भरकर चलते बने