Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बिजली उपकेंद्र मात्र 100 मीटर की दूरी पर, मगर ग्रामीण ढिबरी के भरोसे
  • जिला जवार

बिजली उपकेंद्र मात्र 100 मीटर की दूरी पर, मगर ग्रामीण ढिबरी के भरोसे

बांसडीह मुख्य तहसील दिवस मंगलवार को तहसील प्रांगण में जिला अधिकारी गोविन्द राजू एनंएस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.
News Desk 21 March, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
bansdih_tehsil_divas_1

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह मुख्य तहसील दिवस मंगलवार को तहसील प्रांगण में जिला अधिकारी गोविन्द राजू एनंएस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस दौरान कुल 66 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए. जिसमे मौके पर ही 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया. तहसील दिवस में वर्तमान सरकार का हनक साफ देखने को मिली. फरियादियों के चेहरे पर एक विश्वास नजर आ रहा था कि अब किसी मामले को लेकर तहसील का चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

सबसे ज्यादा राशन व राजस्व सम्बन्धी मामले प्रस्तुत किए गए. तहसील क्षेत्र के बेऊर निवासी मुन्नी लाल वर्मा ने अपने गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया. वहीँ अछुहि निवासी शिवा कान्त तिवारी ने भी कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया. मनियर निवासी अमरेंद्र सिंह ने अधिशासी अधिकारी व नगर अध्यक्ष पर सरकारी धन का बन्दर बाट का आरोप लगाया. अचानक बिना कोई सूचना के आयोजित मुख्य तहसील दिवस में बहुत से फरियादी ही नहीं पहुंच पाए.

फिर भी खबर लगते ही कि जिलाधिकारी पहुंचे हैं तो धीरे धीरे फरियादियों की भीड़ बढ़ने लगी. पिंडहरा के रघुनाथपुर के लोगों ने कहा कि महोदय आजादी के बाद से आज तक हमारे यहां विद्युतिकरण न होने के चलते हम अंधेरे में रहने को विवश हैं. यही नहीं 100 मीटर की दूरी पर विद्युत उप केन्द्र भी संचालित है. यह सुन जिला अधिकारी ने विद्युत विभाग को तत्काल किसी योजना के तहत विद्युतिकरण करने का निर्देश दिया.

इस दौरान जिला अधिकारी ने अपने मातहतों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मामले को गम्भीरता से ले कर तत्काल निस्तारण किया जाए. अगर किसी विभाग में लापरवाही की शिकायत मिली तो सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को बख्सा नहीं जाएगा. इस मौके पर एएसपी रामयज्ञ यादव, सीडीओ सन्तोष कुमार, सीएमओ एसके तिवारी, एसडीएम राधेश्याम पाठक, तहसीलदार लालबाबू दुबे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.

वहीँ सामाजिक चेतना समिति के अध्यक्ष हरिवंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों समिति के सदस्यों ने मुख्य तहसील दिवस पर ज्ञापन दे कर मांग किया कि सैकड़ों वर्षों से मनियर स्थित नवका ब्रम्ह बाबा के यहां चैत रामनवमी में प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन होता है. यहां देश के कोने कोने से आत्माओं व भूत प्रेत से पीड़ित लोग आते हैं और नवका ब्रम्ह बाबा की पूजा अर्चना कर मुक्ति पाते हैं. यहां रह वर्ष दुकानों व मेला लगाने लाखों लाखों का टेंडर होता है. यहां जो भी श्रद्धालु आते हैं. वह दो दिन चार दिन रुकते भी है, लेकिन वहां रुकने व आने वाले गैर प्रांत के महिला पुरुषों के लिए नगर पंचायत मनियर व टेंडर वाले न तो शौचालय की व्यवस्था करते है, न पानी न साफ सफाई की व्यवस्था करते हैं. इसके चलते आगुन्तकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसकी व्यवस्था कराई जाए. इसी के साथ ही युवाओं ने यूपी बोर्ड की हो रही परीक्षा को नक़ल मुक्त के साथ ही विद्यालयों के प्रबंधको द्वारा जबरन सुविधा शुल्क वसूलें जाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. इस पर जिलाधिकारी गोविंद राजू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी विद्यालय छात्रों से सुविधा शुल्क की मांग करते हुए पकड़ा जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.

Related

Tags: तहसील दिवस बलिया बांसडीह बेऊर मनियर रघुनाथपुर

Post navigation

Previous: तहसील दिवस सस्ता न्याय पाने का सुलभ साधन – बी राम
Next: और धू धू कर बिजली के खंभे पर ही जलने लगा लाइनमैन

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.