Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • दयाशंकरः लखनऊ से बक्सर तक हलकान रही पुलिस
  • Uncategorised

दयाशंकरः लखनऊ से बक्सर तक हलकान रही पुलिस

बृहस्पतिवार को दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देती रही. मालूम हो कि बुधवार रात ही लखनऊ के हजरतगंज थाने में दयाशंकर पर मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू हो गए.
News Desk 22 July, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DAYASHANKAR_SINGH NEW

दयाशंकर सिंह (फाइल फोटो)

बलिया लाइव न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। बृहस्पतिवार को दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देती रही. मालूम हो कि बुधवार रात ही लखनऊ के हजरतगंज थाने में दयाशंकर पर मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू हो गए. दयाशंकर सिंह बुधवार की शाम तक बलिया में ही थे, लिहाजा यहां हलचल और भी तेज हो गई. उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. वैसे विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पुलिस उनके पैतृक गांव बक्सर जिले के छोटका राजपुर, गोरखपुर, देवरिया और मऊ तक टोह लेने में जुटी रही.

इसे भी पढ़ें – बसपाइयों ने रोष प्रदर्शन कर दयाशंकर का पुतला फूंका

हिरासत में लिए गए भाई को पुलिस ने देर शाम छोड़ दिया

उधर, बलिया में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा के निर्देश पर सुबह करीब साढ़े दस बजे बारिश के बीच हरिपुर स्थित आवास पर छापा मारा गया, लेकिन वाहनों को छोड़कर कुछ नहीं मिला. आवास विकास कॉलोनी स्थित उनके एक अन्य ठिकाने पर पुलिस गई पर वहां भी सुराग नहीं लगा. पूछताछ के लिए उनके छोटे भाई धर्मेंद्र सिह को हिरासत में ले लिया गया, जिसका छात्रों ने पुलिस लाइन में विरोध किया और मायावती का पुतला भी फूंका. वैसे शाम को दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह को छोड़ दिया गया.

इसे भी पढ़ें – दयाशंकर सिंह के ठिकानों पर पुलिस के छापे, भाई हिरासत में

जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज है, गिरफ्तारी अनिवार्य नहीं

बताया गया है कि दयाशंकर के खिलाफ 153ए, 504, 509 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. दयाशंकर के खिलाफ जिन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, उनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सात साल से कम की सजा पर पुलिस आमतौर से आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकती है. लेकिन, उसके आदेश में 13 ऐसे बिंदु है, जिनका हवाला देकर गिरफ्तारी की जा सकती है. इसमें एक बिंदु में आरोपी की वजह से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होने की दशा में उसकी गिरफ्तारी का प्रावधान है.

इसे भी पढ़ें – दयाशंकर भाजपा से निष्कासित, एफआईआर दर्ज

लखनऊ वाले फ्लैट में बंद मिला ताला

इसी क्रम में पुलिस भाजपा नेता के लखनऊ में होने की बात से इन्कार कर रही है. एएसपी पूर्वी शिवराम यादव के मुताबिक, बुधवार को वह मऊ में थे, उसके बाद गोरखपुर में लोकेशन मिली. पुलिस ने सबसे पहले लखनऊ के कैसरबाग स्थित आफीसर्स कॉलोनी में छापा मारा. पुलिस के मुताबिक, ऑफीसर्स कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में दयाशंकर सिंह रहते हैं, जहां ताला बंद है. यह फ्लैट किसी अन्य व्यक्ति के नाम आवंटित है. बताया गया कि पूर्व में भाजपा नेता यहां परिवार संग रहते थे. बाद में वह कहीं और जाकर रहने लगे थे.

इसे भी पढ़ें – भाई को हिरासत में लिए जाने पर बिफर पड़े छात्र नेता

बक्सर के छोटका राजपर में भी हरकत में रही पुलिस

फिलहाल पुलिस दयाशंकर सिह के मूल निवास बिहार के बक्सर जिले के छोटका राजपुर में टोह लेने में जुटी है. बुधवार देर रात बसपा के राष्ट्रीय सचिव मेवालाल गौतम ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. दयाशंकर की गिरफ्तारी को लेकर दिनभर अफवाहों का बाजार गर्म रहा. उनके मऊ में पकड़े जाने की चर्चा भी रही. गुरुवार दोपहर उनके सीजेएम कोर्ट में समर्पण करने की तैयारी की चर्चा ने भी जोर पकड़ा.

इसे भी पढ़ें – भाजपा के अच्छे दिनों की हवा निकली – उमाशंकर

मायावती ने किया महिलाओं का अपमान –  दयाशंकर

मीडिया में चल रही एक खबर के मुताबिक बसपा मुखिया मायावती पर ‘अभद्र’ टिप्पणी करने के आरोपी दयाशंकर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि मायावती ने राज्यसभा में बुधवार को अपने भाषण के जरिए महिलाओं का अपमान किया है. उनका दावा है कि वह बसपा मुखिया के बारे में दिए गए बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं, लेकिन मायावती ने राज्यसभा में जिस तरह उनकी मां, बहन और बेटी को लेकर बयान दिया है, उस तरह उन्होंने भी महिलाओं का अपमान किया है. यह पूछे जाने पर कि क्या वह राज्यसभा में दिए गए बयान को लेकर बसपा मुखिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. श्री सिंह ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

 

Related

Tags: दयाशंकर पुलिस बसपा भाजपा लखनऊ

Post navigation

Previous: सीकियां जजौली रोड खस्ताहालत में
Next: चंद्रशेखर संसदीय परम्परा के शिखर पुरुष – नरेंद्र मोदी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.