Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया के अभिभावकों के खाते में भेजे गए 19.46 करोड़
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार

बलिया के अभिभावकों के खाते में भेजे गए 19.46 करोड़

बलिया के अभिभावकों के खाते में भेजे गए 19.46 करोड़ परिषदीय स्कूलों के एक लाख 62 हजार 188 बच्चे होंगे लाभान्वित यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते, मोजे व स्टेशनरी के लिए डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है धनराशि जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सभागार में हुआ मुख्य कार्यक्रम
सेंट्रल डेस्क 19 July, 2023 1 minute read
19.46 crores sent to the account of the parents of Ballia
बलिया के अभिभावकों के खाते में भेजे गए 19.46 करोड़

 

परिषदीय स्कूलों के एक लाख 62 हजार 188 बच्चे होंगे लाभान्वित

यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते, मोजे व स्टेशनरी के लिए डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है धनराशि

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सभागार में हुआ मुख्य कार्यक्रम

 

बलिया. जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को बुधवार को 19 करोड़ 46 लाख 25,600 रुपए भेजे गए.

यह धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के शुभारंभ करते ही उनके खाते में पहुंच गई. इससे एक लाख 62 हजार 188 बच्चे लाभान्वित होंगे. अभिभावक अपने पाल्यों के लिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते, मौजे व स्टेशनरी खरीद सकेंगे.
लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार व सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर किया गया.
कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है. कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों की काया बदल गई है. परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक काफी योग्य है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शिक्षा सबसे ऊपर है. इसे ध्यान में रखते हुए विभाग के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी पूरे मनोयोग से निभानी चाहिए.

कार्यक्रम में मौजूद नगरपालिका चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वह नगर के पांच सरकारी विद्यालयों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करेंगे. इसकी शुरुआत बहुत जल्द नगर के एक विद्यालय से होने जा रही है. उन्होंने विभागीय लोगों को भरोसा दिलाया कि नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के लिए जिस चीज की भी आवश्यकता होगी, वह उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे.

19.46 crores sent to the account of the parents of Ballia

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने शिक्षक से कहा कि उनके कंधों पर राष्ट्र निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है .इसे समझते हुए वह अपना योगदान दें. प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में करीब दो करोड़ बच्चे पढ़ते हैं .अगर इनका बौद्धिक विकास नहीं होगा तो देश प्रगति नहीं कर पाएगा. कार्यक्रम में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के बच्चों के अभिभावक भी आये थे. मुख्यमंत्री की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ करते ही उनके खाते में बारह सौ रुपए आने का मैसेज पहुंचने लगा, इससे उनके चेहरे खिल गए.
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश सिंह के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक सौरभ गुप्त, सत्येंद्र राय, ओपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र, बलवंत सिंह, पंकज सिंह, मनीष ओझा आदि थे.

प्राप्त धनराशि से अभिभावकों को खरीदना है यह

  • दो यूनिफॉर्म (छह सौ रुपये)
  • एक स्वेटर (दो सौ रुपये),
  • एक जोड़ी जूते व दो जोड़ी मोजे (125 रुपये), एक स्कूल बैग (175 रुपये) से
  • चार कॉपी, दो पेंसिल, दो कलम, दो पेंसिल कटर व दो रबड़ (सौ रुपये).
Tags: बलिया समाचार भाजपा मुख्यमंत्री मोजे यूनिफॉर्म स्टेशनरी स्वेटर

Post navigation

Previous: समाजवादी नेता शारदानंद अंचल को सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Next: जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण के कार्य का किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.