Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • ददरी मेला में कृषि प्रदर्शनी और किसान गोष्ठी के माध्यम से दी तकनीक की जानकारी
  • स्पेशल/Exclusive

ददरी मेला में कृषि प्रदर्शनी और किसान गोष्ठी के माध्यम से दी तकनीक की जानकारी

Central Desk 21 November, 2022 1 minute read
Technical information given through agricultural exhibition and farmer's meeting at Dadri fair(1)

बलिया. रविवार को कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण योजनांतर्गत चार दिवसीय विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी के चौथे दिन का आयोजन पारंपरिक ददरी मेला बलिया में किया गया , जिसमें चौथे एवं अंतिम दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान नेता अखिलेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

उप कृषि निदेशक इंद्राज द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस स्वागत के क्रम में प्रभारी भूमि परीक्षण प्रयोगशाला बलिया रामधनी सिंह कुशवाहा, सहायक विकास अधिकारी कृषि नवानगर रमाशंकर यादव ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि किसान नेता होने के नाते पूरा मंच किसान मय रहा और मंचासीन गणमान्यों में सन्तोष सिंह किसान, ब्रम्हानंद तिवारी, शशिभूषण पाण्डेय, शशिशंकर तिवारी, अरून यादव, राजेश गोंड, हरेराम चौरसिया, लल्लू सिंह आदि ने मंच साझा किया।


जिले में कृषि विभाग के मुखिया इन्द्राज यादव का स्वागत अंजेश भारती, सहायक विकास अधिकारी कृषि हनुमानगंज ओमप्रकाश यादव व नवानगर रमाशंकर तथा किसान राजेश गोंड द्वारा किया गया।

तकनिकी सत्र में विषय विशेषज्ञ हरिशंकर वर्मा द्वारा कृषि उपजों का संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन तकनीक को अपनाकर बडे, पैमाने पर खाद्यान्न उत्पादन को बचाया जा सकता है।लाभकारी मूल्य पर विक्रय कर आय में वृद्धि की जा सकती है।

 

कृषि रक्षा व सामयिक विषयों पर कृषक बंधुओ को जागरूक करते हुए कृषि रक्षा विशेषज्ञ गोपाल राम ने कीट-रोग नियंत्रण पर समयानुसार उपचार के उपायों को अपनाने पर बल दिया।
कृभको के क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने कृभको तरल जैव उर्वरकों के प्रयोग को सविस्तार बताया। इसको के जयकान्त मौर्य ने कृषक बंधुओ को खेती मे अपने उत्पाद के सापेक्ष जानकारी दी। प्रभारी जिला गन्ना अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने गन्ना उत्पादन कर आय वृद्धि करने पर जोर दिया।

 

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार यादव ने जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया,फाइलेरिया, आदि रोगो के लक्षण व उपचार को सविस्तार बताया।

उप कृषि निदेशक इंद्राज बलिया ने मुख्य अतिथि व जनपद के कोने-कोने से आए किसान बंधुओ का स्वागत अभिनंदन करते हुए पराली प्रबंधन पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण को ध्यान मे रखते हुए कृषक बंधुओ से पराली न जलाने की अपील की और इसके अवमानना में निर्धारित दण्ड प्राविधानों पर विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए किसान नेता अखिलेश सिंह ने दूर- दराज से आए महिला- पुरूष कृषकों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए विनम्रतापूर्वक आग्रह किया कि विभागीय कार्यक्रम में सहभागिता कर तकनीक जानकारी हासिल कर उन्नत कृषि अपनाएं। कहा कि आर्थिक फसलें खूब उगाएं। दलहन तिलहन भूल न जाएं।

 

चार दिवसीय विराट किसान मेले की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कृषक बंधुओं हेतु वरदान स्वरूप होते हैं।

मेले में किसान पंजीकरण व स्टेशनरी वितरण कृषि विभाग द्वारा तथा मेले में कृभको, सुमील केमिकल्स ,अदामा ,श्रीराम फर्टिलाइजर ,कृषि यंत्र, कृषि बीमा, गन्ना, पशुपालन समाज कल्याण, बाल विकास कृषि रक्षा, भूमि परीक्षण , मलेरिया से संबंधित स्टाल लगाए गए थे।

कृषि विभाग की तरफ से मसूर मिनीकिट का वितरण मेले मे प्रतिभाग कर रहे 33 प्रगतिशील कृषक बंधुओ को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया। कृभको की तरफ से कृभकोजैव तरल उर्वरक के एक लीटर पैक/ किसान कुल 20 प्रगतिशील किसान बंधुओ को जागरूकता हेतु दिया गया।

उपकृषि निदेशक बलिया द्वारा मेले व खेती में सामयिक विषय तथा सहकारी समितियों पर उर्वरक आपूर्ति की जानकारी दी गई।
मेले में हीरा इंजीनियरिंग वर्क्स बलिया द्वारा लगाये गए उन्नतशील कृषि यंत्र लेजर लैंड लेवलर, सुपर सीडर, जीरोटिल सीडड्रिल , मल्चर, रोटावेटर, रिवर्ससेवुल मूल्य बोल्ड प्लाऊ, डिस्क हैरो एवं बण्ड मेकर , पावर वीडर, स्प्रेयर आदि यंत्रों की प्रदर्शनी चारों दिन किसानों के लिए कौतूहल का विषय रही। इन यन्त्रों के सम्बंध में मन्तोष कुमार विश्वकर्मा द्वारा यंत्रों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में अधिक वृद्धि होने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन तकनिकी सहायक अश्वनी त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा रानी मौर्य, गुडिया देवी, मीरा शुक्ला, गोविंद नरायन मिश्र, विकास वर्मा, अश्वनी सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा,भीमल राम, उमेश चंद, श्रवण कुमार, संजय कुमार राय, प्रेम नारायण सिंह लखिया देवी शैलेश शर्मा चंद्रमा यादव रघुवंश यादव सहित काफी संख्या में जनपद के सम्मानित किसान बंधुओ ने मेले में प्रतिभाग किया।

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: बंद पड़े शौचालयों को खोलने और कांशीराम आवास पर खराब पड़े हैंडपम्पों व स्ट्रीट लाइट को ठीक करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला
Next: उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ मिलाकर करेगा काम, नई कार्यकारिणी की घोषणा

ये भी पढ़ें

Divya Mittal in Politics
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.