मॉडल रेलवे स्टेशन से रोज हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने गुरूवार को स्टेशन के बाहर सर्कूलेटिंग एरिया में बेतरतीब खड़ी करीब दस वाहनों को उठाकर ओक्डेन चौकी पहुंचा दिया.
मॉडल रेलवे स्टेशन से रोज हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने गुरूवार को स्टेशन के बाहर सर्कूलेटिंग एरिया में बेतरतीब खड़ी करीब दस वाहनों को उठाकर ओक्डेन चौकी पहुंचा दिया.
स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित पचरुखा देवी मंदिर के पूरब छपरा -बलिया रेल खंड के रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय अधेड़ की मृत्यु हो गई है.
थाना क्षेत्र के बबुआपुर कठही निवासी बृजेश खरवार (28) पुत्र सूर्यनाथ खरवार कोलकाता में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. अपने दफ्तर से छुट्टी लेकर वह गांव बबुआपुर आने के लिए मंगलवार को हावड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा.
रेलवे स्टेशन के समीप स्थित ब्रम्हाइंन सती के मंदिर पर भारतीय रेलवे दलित मजदूर एसोसिएशन एवं रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक संपन्न हुई.
सिकंदरपुर को रेलवे लाइन से जोड़ने की इलाकाई लोगों की मांग जोर पकड़ती जा रही है. इसके लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने हेतु संघर्ष के लिए रणनीतियां तय कर ली गई है. प्रथम चरण में प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को ज्ञापन भेजने का कार्य लोगों द्वारा शुरु कर दिया गया.
यूसुफपुर स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के आगे ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. लोगों को इसकी जानकारी सुबह में हुई.
बलिया के लोगों को एक और ट्रेन मिल गई है. बलिया के सांसद भरत सिंह ने शनिवार को इंदौर-गुवाहाटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुवाहाटी के लिए रवाना किया .
मॉडल रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को दो रुपये में एक लीटर शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा. इसके लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर वाटर वेंडिंग मशीन लग गई है.
छपरा-वाराणसी रेलखण्ड पर रेवती रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर पश्चिम गायघाट गांव के सामने रविवार को रेल गेट संख्या 14 सी के करीब रेल ट्रैक में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया.
हर बुधवार की तरह इस बार बैरिया विधानसभा क्षेत्र के युवा दल ने बकुल्हा रेलवे स्टेशन की साफ सफाई की.
रेल मंत्रालय के सचिव घनश्याम सिंह ने सोमवार को वाराणसी-छपरा के बीच चल रहे विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया. स्पेशल ट्रेन (सैलून) से बलिया पहुंचे सिंह ने कहा कि वाराणसी-छपरा रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है.
बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर रेलमन्त्री व विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते अव्यवस्थाओं का बोलबाला है और यात्री सुविधाओं से वंचित हैं. जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिये जाने से यात्रियों को बदहाली का दंश झेलना पड़ रहा है.
सुरेमनपुर-बकुल्हा रेलवे स्टेशन के बीच विशुनपुरा गांव की तरफ से आ रही कमाण्डर जीप यूपी 53 जी 5681 अभी बैजनाथपुर मानव रहित क्रॉसिंग पर पहुंची ही थी कि छपरा की तरफ से आ रही लाइट इंजन से टकरा गयी.
सिताबदियारा बिहार सीमा के आलेख टोला में विवाहित चांददियार यादव नगर की बिटिया ने चांददियर रेलवे ट्रैक पर कटकर अपनी जान दे दी.
दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार सिंगल लाइन से होती है अभी भी काफी देरी छपरा से लवकुश सिंह काफी लंबे समय के बाद पूर्वोतर रेलवे के वाराणसी-छपरा रेल खंड का दोहरीकरण …
भीमपुरा क्षेत्र के इब्राहिम पट्टी गांव में रेलवे के एक रिटायर्ड दलित कर्मचारी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी.
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मजिस्ट्रेट टीएन पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को ट्रेनों के साथ ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.
बलिया-छपरा रेलखंड पर छाता स्टेशन के पूरब गुरुवार को रेल पटरी के पास 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने मशक्कत की फिर भी इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी.
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में शुक्रवार को आयोजित 62वें रेल सप्ताह समारोह में मंडल रेल प्रबंधक एसके झा ने बलिया रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया.
बलिया रेलवे स्टेशन पर अप सियालदह एक्सप्रेस में एक अज्ञात बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला. जीआरपी के चेकिंग अभियान के दौरान जनरल डिब्बे में सीट के नीचे स्पोर्टस बैग पड़ा मिला.