जनतन्त्र जीता और अहंकार की हुई हार दिल्ली चुनाव में : राम गोविन्द चौधरी

उप्र विस में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए अरविन्द केजरीवाल को बधाई दी है.

गो-आश्रय केंद्र के निर्माण की धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी

मिट्टी के अधूरे काम पर कहा कि इससे लापरवाही दिखती है. इसमें जानवरों को शीघ्र लाना है, इसलिए डीएम ने सभी कार्य एक हफ्ते में पूरा कराने की चेतावनी दी.

जीआईसी में बने कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

नकल विहीन परीक्षा के लिए छह सचल दल गतिशील रहेंगे. ऑनलाइन मॉनिटरिंग के दौरान किसी केंद्र पर गड़बड़ी दिखी तो सचल दल को वहां भेज कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.

अब मोबाइल एप्प के माध्यम से होगी सातवीं आर्थिक गणना

आर्थिक गणना में परिवारों के उद्यमों, गैर-जोत कृषि और गैर-कृषि क्षेत्र में वस्तुओं/सेवाओं (स्वयं के उपभोग के अलावा) के उत्पादन एवं वितरण की गणना की जाएगी.

स्वच्छता समिति की बैठक में अधूरे शौचालय शीघ्र पूरा करने का निर्देश

सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि चार सीट वाले सामुदायिक शौचालय हर गांव में बनवाना है. शासन से निर्देश आ चुका है. जिले के 743 गांवों से भूमि मिलने की सूचना है.

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत ऋण आवेदन 15 फरवरी तक

खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद आदि बनाने के लिए उद्योग स्थापित करने परंपरागत कारीगरों को 10 लाख रु. तक के प्रोजेक्ट कास्ट पर बैंक से ऋण दिलाए जाएंगे.

घर के पास मिला इलाज, लोगों ने जाना सेहतमंद रहने का राज

शहरी क्षेत्र में मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया.

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मेले का उद्घाटन किया.

नगवा गांव – सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किए गए कलाकार

नगवा गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर लोक कल्याणार्थ एक दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का समापन हवन- पूजन एवं दिव्य आरती के साथ गुरुवार की रात संपन्न हुआ. कीर्तन में जनपद के नामी-गिरामी कलाकारों का जमावड़ा हुआ.

साहिल के उम्दा प्रदर्शन के बदौलत मऊ स्टेडियम का शील्ड पर कब्जा

प्रधानपुर गांव स्थित शहीद रामानुज स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय शहीद रामानुज राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में मऊ स्टेडियम की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया.

रोहना गांव – रैली निकाल कर स्वच्छता का अलख जगाया

रोहना गांव स्थित जय मौनी बाबा देवा गिरधारी महाविद्यालय का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अन्तिम दिन छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर स्वच्छता का अलख जगाया.

सांड़ को पीट पीट कर किया अधमरा, चार के खिलाफ तहरीर

सांड़ को पीट पीट कर अधमरा कर दिया. मगर सांड़ को गाड़ी पर लाद कर बिहार के बूचड़ खाना में भेजने के मंसूबे पर मौके पर पहुंची चांददियर पुलिस ने विफल कर दिया.

राज्यमंत्री और बलिया सांसद करेंगे नवनिर्मित प्रभु दर्शन का उद्घाटन

प्रजापिता ब्रहमकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय बैरिया शाखा के नवनिर्मित भवन प्रभु दर्शन का उद्घाटन सोमवार 10 फरवरी को होगा. जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मन्त्री आनन्द स्वरूप शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त होगे.

शहीद प्रवीण सिंह को याद कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र

छोटकी सेरिया निवासी अमर शहीद प्रवीण सिंह की आज 13 वी पुण्यतिथि है. आज शहीद प्रवीण सिंह सेवा समिति के तत्वावधान में सेरिया स्थित शहीद प्रवीण सिंह शिक्षण संस्थान के परिसर में उन्हें शिद्दत से याद किया गया.

रोजगार मेले में 625 बेरोजगार अभ्यर्थियों का पंजीकरण, 325 का चयन

इसमें साक्षात्कार के जरिये सुपरवाइजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स मार्केटिंग, मैनेजिंग डाइरेक्टर, एकाउन्टेन्ट पदों पर बेरोजगार युवाओं का चयन किया गया.

अप्रैल से सुरेमनपुर में गरीब नवाज एक्स. के ठहराव का आश्वासन : विधायक

विधायक ने बताया कि चेयरमैन ने अपनापन दिखाते हुए उक्त ट्रेन का ठहराव अप्रैल से कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि उनसे जो कुछ भी हो पाएगा करेंगे.

पीएम किसान पोर्टल पर अपना आधार कार्ड संशोधन कराये किसान:डीएम

भारत सरकार के पोर्टल pmkisan.gov.in पर भी यह सुविधा है. इस सुविधा के जरिए अपने आधार कार्ड के अनुसार नाम संशोधन यथाशीघ्र कराने के लिए कहा.

लोक अदालत में ऋण वसूली और मोटर क्लेम के मुकदमों के निस्तारण पर जोर

दीवानी न्यायालय में 8 फरवरी को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये जिला जज गजेंन्द्र कुमार ने न्यायिक अधिकारियों के साथ प्री ट्रायल बैठक की.

ऑपरेशन कायाकल्प से विद्यालय को चमकाने कहा डीएम ने

मौसम वैज्ञानिक पद्मश्री जगदीश शुक्ल ने डीएम से कहा, ‘मै खुद इसी स्कूल का पढ़ा हूँ. यह स्कूल जनपद में एक बेहतर मॉडल विद्यालय बने, इसके लिए प्रयास किया जाए’.

LIC के निजीकरण का कदम जनहित में नहीं , प्रयास अनुचित: सीबी राय

इस हड़ताल को अभिकर्ता संगठन ने भी अपना समर्थन दिया था. इस दौरान बीमा कार्यालय के दरवाजे पर नारेबाजी हुई और धरना-प्रदर्शन किया गया.

news update ballia live headlines

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.